#चुनाव नतीजा : नए राष्ट्रपति की आज होगी घोषणा, चार बजे तक नतीजे आने की उम्मीद !

इस चुनाव में विजेता वह नहीं होता जिसे सबसे अधिक वोट मिलते हैं, बल्कि वह होता है जिसे एक निश्चित कोटे से अधिक वोट मिलते हैं

18 जुलाई को हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद आज वोटों की गिनती होगी। ऐसे में देश को आज नया राष्ट्रपति मिलने जा रहा है। संसद भवन में सुबह 11 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और शाम करीब चार बजे नतीजे आने की उम्मीद है।

राष्ट्रपति का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा

बता दें कि मतदान के बाद सभी राज्यों से मतपेटी दिल्ली लाई गई। इस चुनाव में एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को मैदान में उतारा है, जबकि विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है। देश के मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। ऐसे में उससे पहले राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया पूरी करनी है। इसे देखते हुए 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

34 पार्टियों ने सिन्हा को समर्थन देने का ऐलान किया

अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव जीत जाती हैं, तो वह राष्ट्रपति पद संभालने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी। बता दें कि 34 पार्टियों ने विपक्षी उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का ऐलान किया है, जबकि 44 पार्टियों ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है।

मूल्य से अधिक वोट पाने वाला उम्मीदवार जीत जाता है

मुर्मू की जीत के बाद दिल्ली बीजेपी ने पार्टी मुख्यालय से राजपथ तक रोड शो की योजना बनाई है। सूत्रों ने बताया कि इस मौके पर कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। आपको बता दें की इस चुनाव में विजेता वह नहीं होता जिसे राष्ट्रपति चुनाव में सबसे अधिक वोट मिलते हैं, बल्कि वह होता है जिसे एक निश्चित कोटे से अधिक वोट मिलते हैं। प्रत्येक उम्मीदवार के लिए कोटे का निर्धारण डाले गए मतों को दो से विभाजित करके और उसमें एक ‘1’ जोड़कर निर्धारित किया जाता है। इस मूल्य से अधिक वोट पाने वाला उम्मीदवार जीत जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button