Rakhi Sawant: मुंबई पुलिस ने Rakhi Sawant को लिया हिरासत में, Actress से किया पूछताछ !

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में आदिल खान से शादी करने वाली राखी सावंत को अब मुंबई की अंबोली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है।

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में आदिल खान से शादी करने वाली राखी सावंत को अब मुंबई की अंबोली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। शर्लिन चोपड़ा द्वारा दर्ज कराए गए एक मामले को लेकर पुलिस राखी सावंत से पूछताछ करेगी।

शर्लिन चोपड़ा ने ट्विटर पर दी जानकारी

बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। शर्लिन ने पोस्ट में लिखा, ‘ब्रेकिंग न्यूज!!! प्राथमिकी 883/2022 के सिलसिले में अंबोली पुलिस ने राखी सावंत को गिरफ्तार किया। कल, राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया था’

राखी सावंत पर क्या है आरोप

आपको बता दें कि राखी सावंत पर कुछ समय पहले शर्लिन चोपड़ा का आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल करने का आरोप है। जिसके बाद शर्लिन ने राखी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करा दिया। जिसके बाद अंबोली पुलिस ने राखी को मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। कल मुंबई की सेशन कोर्ट ने राखी सावंत के एबीए को खारिज कर दिया।

आदिल से शादी के बाद सुर्खियों में बनी हुई राखी

राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। राखी ने खुलासा किया था कि उन्होंने पिछले साल आदिल से शादी की थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने मैरिज सर्टिफिकेट की तस्वीरें भी शेयर कीं, जिससे पता चला कि शादी 29 मई 2022 को हुई थी। राखी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा था, ‘आखिरकार मैं बहुत खुश और एक्साइटेड हूं और मेरी शादी हो गई है, मेरे आपके लिए प्यार हमेशा की तरह बिना शर्त प्यार आदिल है।” जब समाचार एजेंसी एएनआई ने उनसे उनकी गर्भावस्था की अफवाहों के बारे में पूछा, तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाइट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें FacebookTwitterInstagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button