सपा विधायक इरफान सोलंकी के घर चली 14 घंटे तक ED की रेड !

सपा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। कानपुर के सीसामऊ विधानसभा से सपा विधायक इरफान सोलंकी के घर 14 घंटे चली ED रेड के दौरान कुछ और नए खुलासे हुए।

लोक सभा चुनाव 2024 जैसे जैसे नजदीक आ रहे वैसे वैसे समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। आपको बतादे कानपुर के सीसामऊ विधानसभा से सपा विधायक इरफान सोलंकी के घर 14 घंटे चली ED रेड के दौरान कुछ और नए खुलासे हुए। पुलिस दस्तावेज में गैंगस्टर एक्ट के तहत सीज इरफान सोलंकी की 3 में से 2 कार उनकी कोठी में ही खड़ी मिलीं।

Samajwadi Party MLA Irfan Solanki ED Raid Finished After 14 Hours Many  Documents Recovered ANN | UP News: सपा विधायक इरफान सोलंकी के घर ED की रेड  14 घंटे बाद खत्म, टीम

एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट की दो टीमों ने मारी रेड

शुक्रवार रात को जाजमऊ थाने की पुलिस ने इरफान के घर के अंदर खड़ी दोनों कार को अपने कब्जे में लिया है। सीसामऊ विधायक इरफान सोलंकी के घर गुरुवार सुबह 6:30 बजे एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट की दो टीमों ने रेड मारी। पहली रेड टीम जाजमऊ में इरफान के घर पहुंची जबकि दूसरी टीम इरफान के घर से कुछ ही दूर पर रिजवान सोलंकी के घर पहुंची। बाहर पुलिस का भी पहरा था खबर लिखे जाने तक दोनों जगह जांच पड़ताल जारी थी। घरों के दरवाजे बंद थे।

ED के छापे में इरफान के घर से मिला 26 लाख कैश, बैंक खातों में 12.5 करोड़ - Irfan  solanki ED raid in kanpur 26 lakh cash recovered latest news update

छापेमारी के दौरान घर पर प्रिंटर ले जाया गया

कानपुर के एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर हरिश्चंद्र ने बताया कि यह पुलिस का नहीं, यह एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट का छापा है। इसके अलावा वह इस विषय में कुछ भी नहीं बता सकते हैं। जानकारी के लिए आपको बतादे इरफान सोलंकी पर इस समय कई मामले चल रहे हैं। वह पिछले एक साल से जेल में बंद है। ईडी की छापेमारी के दौरान इरफान सोलंकी के घर पर प्रिंटर ले जाया गया है।

कानपुर: सपा विधायक इरफान सोलंकी के घर छापेमारी, ED को मिले 50 करोड़ की काली  कमाई के सुराग, अब रडार पर पत्नी नसीम

संपत्ति को अटैच किये जाने की प्रक्रिया

मिल रही जानकारी के मुताबिक, इरफान सोलंकी का परिवार विधायक से मिलने महाराजगंज जेल गया हुआ है। इसी बीच ईडी की टीम मौके पर पहुंची है। उसके भाई से भी पिछले करीब 4 घंटे से पूछताछ चल रही है। कानपुर पुलिस की ओर से इरफान सोलंकी और अन्य आरोपियों की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई भी चल रही है। अब तक उनकी करीब 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। कानपुर पुलिस के अनुसार, इरफान सोलंकी की करीब 150 से 200 करोड़ की संपत्ति को अटैच किये जाने की प्रक्रिया चल सकती है।

सपा MLA इरफान सोलंकी और उनके भाई के खिलाफ केस दर्ज करने में कोताही बरतने  वाले थानेदार हुए सस्पेंड - jajmau inspector suspended for not filing case  against sp mla irfan solanki

इरफान सोलंकी की 100 करोड़ की बेनामी संपत्ति

सूत्रों के अनुसार, कानपुर पुलिस को हाल में ही सपा विधायक इरफान सोलंकी की 100 करोड़ की बेनामी संपत्ति का पता चला है। माना जा रहा है कि इसी मामले में ईडी की इस मामले में एंट्री हुई है। ईडी की टीम ने इरफान सोलंकी के आवास पर छापा मारा। करीब आधा दर्जन गाड़ियों से ईडी की टीम पहुंची। सीसीटीवी कनेक्शन को काटा गया। इसके अलावा इरफान के भाई अरशद सोलंकी के आवास पर भी छापा मारा गया है। अरशद से पूछताछ की जा रही है। अवैध बेनामी संपत्ति का पता चलने के बाद इरफान पर शिकंजा कस गया है।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button