बाढ़ से पूर्व तैयारियों का जायजा लेने देवारा महुला गढ़वल बांध पहुंचे डीएम !

आजमगढ़ के जिला अधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र में महुला गढ़वल बाध पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।

आजमगढ़ के जिला अधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र में महुला गढ़वल बाध पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। पिछले वर्ष और पूर्व के वर्षों में हुई कटान के बारे में जानकारी ली और उसके बाद हुए कार्यों का जायजा लिया तटबंधों की मरम्मत को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है आजमगढ़

जिला अधिकारी आजमगढ़ द्वारा मीडिया से बातचीत के दौरान बताया गया कि यह आजमगढ़ जनपद का बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। बाढ़ आने से पूर्व जो हमारी तैयारियां होती है तट बांधों की मरम्मत आदि उसी का आज हमारे द्वारा निरीक्षण किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी कार्य पूर्ण हो गए हैं।

जहां पर बांध क्षतिग्रस्त रहा उसकी मरम्मत कर दी गई है। वहीं पर इसे और बेहतर करने के लिए संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है। इस मौके पर सभी संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह बाढ़ खंड व सिंचाई विभाग के विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button