कांग्रेस का मेनिफेस्टो सुन हैरान हुई देश की जनता !

कांग्रेस ने शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। कांग्रेस के घोषणापत्र में 5 न्याय और 25 गारंटी का जिक्र किया गया है।

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। कांग्रेस के घोषणापत्र में 5 न्याय और 25 गारंटी का जिक्र किया गया है। कांग्रेस के घोषणापत्र के दौरान एक दिलचस्प वाकया उस वक्त सामने आया जब कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे घोषणा पत्र में किए गए वादों को जिक्र कर रहे। इस दौरान खड़गे ने कहा कि कोई ताली नहीं बजा रहा, फिर क्या था सभा में मौजूद सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पी चिंदबंरम समेत सभी लोगों ने तालियां बजाईं।

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, 'पांच न्याय' की बात  समेत किए ये वादे - lok sabha election 2024 congress congress  manifesto-mobile

‘न्याय के दस्तावेज’ के रूप में याद किया जाएगा

कांग्रेस के घोषणापत्र पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पार्टी का यह घोषणापत्र देश के राजनीतिक इतिहास में ‘न्याय के दस्तावेज’ के रूप में याद किया जाएगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई गई ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ इसी पर केंद्रित थी। यात्रा के दौरान पांच स्तंभों- युवा न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय की घोषणा की गई। इन पांच स्तंभों में से 25 गारंटी निकलती हैं और हर 25 गारंटी में किसी न किसी को लाभ मिलता है। चलिए अब नजर डालते हैं

क्या हैं कांग्रेस के 5 न्याय?

  • श्रमिक न्याय
  • युवा न्याय
  • नारी न्याय
  • किसान न्याय
  • हिस्सेदारी न्याय

कांग्रेस की युवा न्याय गारंटी क्या है?

  • 30 लाख युवाओं को नौकरी
  • पेपर लीक से मुक्ति
  • हर शिक्षित युवा को एक लाख की अप्रेंटिसशिप
  • 5 हजार करोड़ का नया स्टार्टअप फंड
  • अग्निवीर योजना बंद, पुरानी भर्ती योजना चालू
  • कांग्रेस की नारी न्याय ‘गारंटी’ क्या है?
  • केंद्र सरकार की नई नौकरी में 50 फीसदी महिला आरक्षण मिलेगा
  • गरीब परिवार की एक महिला को हर साल 1 लाख रुपये दिया जाएगा
  • कामकाजी महिलाओं के लिए दोगुने हॉस्टल की सुविधा
  • हर पंचायत में एक अधिकार सहेली होगी
  • आशा, मिड डे मिल, आंगनवाड़ी वर्कर्स को ज्यादा सैलरी मिलेगी

कांग्रेस की किसान न्याय ‘गारंटी’ क्या है?

  • किसानी के लिए जरूरी हर चीज से GST हटाई जाएगी
  • कर्ज माफी प्लान लागू करने के लिए आयोग बनाया जाएगा
  • किसानों की सलाह से नई इंपोर्ट-एक्सपोर्ट पॉलिसी होगी
  • फसल नुकसान पर 30 दिन के अंदर पैसा ट्रांसफर होगा
  • स्वामीनाथन फॉर्मूले के साथ MSP का कानूनी गारंटी होगी

कांग्रेस की श्रमिक न्याय ‘गारंटी’ क्या है?

  • 25 लाख का हेल्थ कवर, मुफ्त इलाज, अस्पताल, डॉक्टर,दवा, टेस्ट, सर्जरी मिलेगी
  • मुख्य सरकारी कार्यों में कॉन्ट्रैक्ट मजदूरी बंद होगी
  • शहरों के लिए भी मनरेगा जैसी नई पॉलिसी होगी
  • दैनिक मजूरी 400 रुपये, मनरेगा में भी लागू होगा
  • असंगठित मजदूरों के लिए जीवन और दुर्घटना बीमा

कांग्रेस की हिस्सेदारी न्याय ‘गारंटी’ क्या है?

  • SC/ST/OBC को पूरा हक दिया जाएगा
  • जितनी SC/ST की जनसंख्या उतना बजट होगा
  • वन अधिकार कानून वाले पट्टों का 1 साल में फैसला होगा
  • संवैधानिक संशोधनों से 50 फीसदी की सीमा खत्म करेंगे होगा

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button