IPL 2022: धोनी ने धुनाई से आलोचकों को चुप्पी सधवाई !

KKR ने CSK को 6 विकेट से मात दी हैं। धोनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। धोनी ने पहले दिन के मैच में और पहले मैच में ही गेंदबाजों के खूब छक्के छुड़ाए।

आईपीएल (IPL 2022) की शुरुआत हो गई हैं। 26 मार्च को CSK और KKR के बीच पहला मुकाबला खेला गया। इस मैच में KKR ने बेहतरीन प्रदर्शन किया वही चेन्नई (Chennai Super Kings) की टीम का प्रदर्शन पूरी तरफ से फ्लॉप नजर आया। KKR ने CSK को 6 विकेट से मात दी हैं। सभी खिलाडियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। वही महेंद्र सिंह धोनी ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। धोनी ने पहले दिन के मैच में और पहले मैच में ही गेंदबाजों के खूब छक्के छुड़ाए।

उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच में शानदार हाफ सेंचुरी लगाई है, उन्होंने 38 गेंदों में 50 रनों की शानदार पारी खेली। जब एक- एक कर CSK की पूरी टीम मैदान पर सिमट रही थी तब महेन्द्र सिंह धोनी ही हैं जिन्होंने पारी को शानदार तरीके से संभाला था।

आईपीएल 2022 में फिफ्टी :

गौरतलब हैं की महेंद्र सिंह धोने ने इस बार चेन्नई (Chennai Super Kings) की टीम की कप्तानी छोड़ दी हैं। उन्होंने भले ही कप्तानी छोड़ दी हो लेकिन मैदान में अपने प्रदर्शन को वो नहीं भूले हैं। बता दें, चेन्नई (Chennai Super Kings) टीम की कप्तानी अब रविंद्र जड़ेजा कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने तक़रीबन तीन साल के बाद आईपीएल में अपने बल्ले से अर्धशतक जड़ा। इससे पहले की बात करे तो धोनी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के खिलाफ अधिकतम 84 रन की पारी 2019 में खेली थी।

उसके बाद धोनी के बल्ले से आईपीएल 2022 में फिफ्टी का शोर कानो में गूंजा हैं। कल के मुकाबले में अर्धशतक जड़ने के बाद से धोनी ने सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। Dhoni एक सीनियर प्लेयर हैं और इस उम्र में अभी तक किसी भी खिलाड़ी ने आईपीएल में अपने बल्ले से अर्धशतक नहीं जड़ा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button