डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अचानक पहुंचे सिविल अस्पताल, अव्यवस्था देख भड़के

बृजेश पाठक ने अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ की। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था को सुधार लिया एक सप्ताह का समय दिया है। वही उपमुख्यमंत्री ने हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण कर कुछ सुधार करने के निर्देश दिए हैं।

उपमुख्यमंत्री व चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ब्रजेश पाठक अपनी जिम्मेदारी सँभालने के बाद काफी एक्टिव नज़र आये। गुरुवार को ब्रजेश पाठक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। स्ट्रेचर की कमी की ख़बर सामने आने पर निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएम। बता दें, कल एक लड़की द्वारा अपने पिता को गोद मे लेकर अस्पताल आने की तस्वीर काफी वायरल हुई थी। जिसके बाद उपमुख्यमंत्री भी एक्टिव हो गए, और अचानक अस्पताल पहुंच गए।

बृजेश पाठक ने अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ की। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था को सुधार लिया एक सप्ताह का समय दिया है। वही उपमुख्यमंत्री ने हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण कर कुछ सुधार करने के निर्देश दिए हैं। वही डिप्टी सीएम टूटी चेयर देख के भड़क गए। बता दें, इस दौरान उनके साथ डयरेक्टर डायरेक्टर डॉ. आनंद ओझा, सीएमएस आरपी सिंह, सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल और डॉ अशोक यादव मौजूद रहे। बिना किसी सुचना के पहुंचे उपमुख्यमंत्री के आने की खबर मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। यूपी में मंत्रियों के विभागों के बांटने के बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का यह पहला औचक निरीक्षण था। गौरतलब हैं की योगी सरकार के पहले कार्यकाल में कानून मंत्री रहे बृजेश पाठक को इस बार उपमुख्यमंत्री के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button