UP Politics: गन्ना मंत्री ने सपा पर साधा निशाना, बताया नौटंकीबाजों का ग्रुप !

उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए सपा पर निशाना साधा। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी कोई राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि नौटंकीबाजों की पार्टी है।

उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए सपा पर निशाना साधा। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी कोई राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि नौटंकीबाजों की पार्टी है। वहीं, प्रदेश में सूखे को लेकर भी उन्होंने कहा कि योगी सरकार सूखा पड़ने की स्थिति पर लगातार नजर बनाए है। उन्होंने यह भी कहा कि इस समय प्रदेश में 50% से भी कम बारिश हुई है। अगर जरूरत पड़ती है तो कई जिलों में सूखा घोषित किया जा सकता है।

सपा को बताया नौटंकीबाज ग्रुप !

गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा, सपा एक पार्टी नहीं, बल्कि नौटंकीबाजों का एक ग्रुप है। उन्होंने कहा कि एक नौटंकी में तरह-तरह के कलाकार होते हैं। समाजवादी पार्टी के सदस्यों को यह पता नहीं है कि किस मुद्दे पर, किस समय पर क्या मांग करनी चाहिए।

Related Articles

छाता से विधायक चौधरी लक्ष्मी नारायण बने कैबिनेट मंत्री, घर पर बधाई देने  वालों का लगा तांता | MLA Chaudhary Laxmi Narayan became cabinet minister  from umbrella, there was an influx of

राम मंदिर का किया अवलोकन !

यूपी के गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी आज समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले राम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर भगवान रामलला के चरणों में अभिनंदन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन मंदिर का अवलोकन किया। फिर, हनुमानगढ़ी जाकर दर्शन किए। मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास से उनके आवास पर मुलाकात भी की।

गन्ना मंत्री ने राम मंदिर की करी तारीफ !

लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि वह यहां समीक्षा करने आए हैं। अयोध्या आएं और राम लला के दर्शन ना करें, हनुमानगढ़ी समेत छोटी छावनी पर ना आएं तो फिर अयोध्या आने का कोई  फायदा नहीं है। रामलला का मंदिर एक अद्वितीय मंदिर होगा। वहीं, उन्होंने बताया कि बहुत लंबे समय के बाद ऐसा हुआ है कि राजकोष से मंदिरों को संवारने और गौरक्षा का काम हो रहा है। यह हमारी भारतीय संस्कृति है।

अयोध्या में महादीवाली: राममजन्मभूमि में सबसे पहले दीप प्रज्वलन के साथ रोशनी  में नहाई पूरी नगरी

कोरोना काल में भी नहीं बंद हुई शुगर फैक्ट्री !

मंत्री लक्ष्मी नारायण ने बताया कि यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है कि कोरोना के समय में जहां साइकिल से लेकर हवाई जहाज सब बंद था, वहां केवल उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य रहा, जहां शुगर फैक्ट्री पूरे समय चलती रही। यह एक दिन भी बंद नहीं हुई। उन्होंने कहा, जब तक आखिरी गन्ना नहीं पेरा गया, तब तक शुगर फैक्ट्री चली है। गन्ना किसानों के हित में सरकार पूरी तरह से काम कर रही है।

Crushing In Sugar Mill Not Stopped - जनता कर्फ्यू में बंद नहीं हुई चीनी मिल  में पेराई - Farrukhabad News

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button