Delhi: सीएम नीतीश कुमार ने सीताराम येचुरी से की मुलाकात, बोले- लेफ्ट पार्टियों का साथ जरुरी !
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के दौरे पर हैं। नीतीश विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं। सीएम नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच कर विपक्षी नेताओं के साथ मुलाकात कर रहे हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के दौरे पर हैं। नीतीश विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं। सीएम नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच कर विपक्षी नेताओं के साथ मुलाकात कर रहे हैं। इसी सिलसिले में नीतीश कुमार ने आज लेफ्ट नेता सीताराम येचुरी से मुलाकात की। और कहा, हमारे बहुत पहले से संबंध हैं, जब भी दिल्ली आते थे तो यहां आते थे। हम सब पूरे देश की लेफ्ट पार्टियां एक साथ मिल जाएंगी तो बड़ी बात होगी। उन्होंने कहा, सीताराम जो संविधान को मानते हैं उन्हें साथ लेकर चलना है।
सबका एक साथ आना जरुरी- येजुरी !
सीताराम येजुरी ने कहा कि यह जरूरी है कि सब सेक्युलर पार्टी एक साथ आए, नीतीश आए यह स्वागत की बात है। वो पहले भी आते थे, हमारा यह मकसद है कि सभी जनवादी पार्टी एक साथ आए। संविधान के चरित्र को बचाना है। उन्होंने कहा, गणराज्य पर हमले से रोकने के लिये साथ आना जरूरी है। पहले सबको एकजुट होना है, पीएम बाद में तय होगा। फिलहाल सबसे बातचीत चल रही है उम्मीद है कि सभी विपक्षी पार्टियों एक साथ आएगी।
नीतीश कुमार ने राहुल गांधी से की मुलाकात !
सीएम नीतीश कुमार ने बीते दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। नीतीश कुमार ने एक बार फिर दोहराया कि उनकी पीएम बनने की महत्वाकांझा नहीं है। वो सिर्फ बिखरे विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि उनका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है।