#Crime: पत्नी की मदद से किशोरी के साथ दुराचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार !

गाजीपुर पुलिस ने पत्नी की मदद से किशोरी के साथ दुराचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ एक वर्ष पूर्व...

गाजीपुर पुलिस ने पत्नी की मदद से किशोरी के साथ दुराचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ एक वर्ष पूर्व मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की पत्नी पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुकी है। वहीं, गुड़ंबा पुलिस ने युवती से दुराचार करने वाले आरोपी को पकड़ा है।

बहलाकर घर से ले गई थी आरोपी की पत्नी

इंस्पेक्टर गाजीपुर मनोज मिश्र के मुताबिक पॉलीटेक्निक से शिवाकांत सोनी उर्फ मुन्ना को बुधवार सुबह पकड़ा गया। आरोपी पर 27 सितंबर 2021 में केस दर्ज किया गया था। किशोरी की मां ने आरोप लगाया था कि बेटी को शिवाकांत की पत्नी बहला कर ले गई थी। इसके बाद किशोरी से आरोपी ने गलत काम किया था। विरोध पर चाकू से हमला कर दोनों लोग भाग गए थे।

इंस्पेक्टर ने बताया कि शिवाकांत की पत्नी पहले से जेल में है। मुख्य आरोपी फरार था। इंस्पेक्टर गुड़ंबा आलोक राय ने बताया कि जानकीपुरम सेक्टर-एच निवासी अर्पित साहू को 23 नम्बर चौराहे से पकड़ा गया है। उसने शादी का झांसा देकर युवती को बातों में उलझाया था।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button