Trending

 नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस ने देश को दिया धोखा : केेशव प्रसाद मौर्या

उपमुख्‍यमंत्री ने कांग्रेस अध्‍यक्ष से की मांग क‍ि भागें नहीं ईडी के सामने पेश होकर दें जवाब

 

लखनऊ। प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने नेशनल हेराल्‍ड मामले में कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा हैै। उन्‍होंने कहा कांग्रेस ने हमेशा देश की जनता को धोखा दिया है। अगर कांग्रेस इस मामले में दोषी नहीं तो ईडी (प्रवर्तन निद‍ेेशालय) के सामने क्‍यों नहीं आ रही है। अब कांग्रेस इसको राजनीतिक रंग देने में लगी है। उन्‍होंने कांग्रेस अध्‍यक्ष से मांग की है कि‍ अगर वो भ्रष्‍टाचार के दलदल में नहीं डूबी हैं तो ईडी केसामने हाजिर हों।

ईडी की बार-बार नोटिस पर नहीं पेश हो रही है सोनिया गांधी

उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा क‍ि कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी बेल पर जेल से बाहर हैं। ईडी की बार-बार नोटिस के बाद ये उस के समक्ष पेश नहीं हो रहे हैं। भ्रष्टाचार के गंभीर मुद्दे को तूल देने का काम किया जा रहा है। सोनिया-राहुल के नाम पर 38 व 76 प्रतिशत शेयर हैं। उस पर देश जानना चाहता है कि कांग्रेस देश को क्या बताती है।

उपमुख्‍यमंत्री ने कहा कि‍ सोनिया गांधी और राहुल गांधी को लगता है कि देश की जो जांच एजेंसियां हैं वह गांधी और नेहरू खानदान के लिए बनी हैं। उन्‍होंने कहा कि 2014 में मोदी जी देश प्रधानमंत्री बने। पीएम बनने के बाद मोदी ने देश की जनता के सामने बात रखी “ना खाऊंगा ना खाने दूंगा”। पीएम मोदी ने कहा था कि जो देश की जनता को लूट रहे हैं खा रहे हैं उनसे मैं देश की जनता का पैसा जनता  को दूंगा।

2 हजार करोड़ की संपत्ति मां-बेटे अपने नाम चाहते हैं कराना

उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि‍ कांग्रेस पार्टी चोरी ऊपर से सीना जोरी जैसा व्यवहार कर रही है। नेशनल हेराल्‍ड की 2 हजार करोड़ रुपए की संपत्‍त‍ि मां-बेटे हड़पना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी का हमेशा से ही यह रवैया रहा है कि जब भी उस पर कोई मुसीबत आई है तो उसको उस ने राजनीतिक रूप दे दिया है।  कोई सी भी पद पर रहा हूं कानून सबके लिए सामान्य है। गांधी परिवार को कोई विशेष छूट नहीं है। अगर गांधी परिवार का कोई भ्रष्टाचार करेगा अपराध करेगा तो वह भी बच नहीं पाएगा। कांग्रेस पार्टी जो भ्रष्टाचार के आरोप में फंस गई है वह उसे राजनीतिक रूप दे रही है, उसकी मैं निंदा करता हूं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button