Breaking News : हरियाणा CM मनोहरलाल खट्टर ने समूचे मंत्रिमंडल समेत दिया इस्तीफ़ा !
हरियाणा में बड़ी सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने समूचे मंत्रिमंडल के साथ राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है,
![](https://hashtagbharatnews.com/wp-content/uploads/2024/03/12MAR1-780x470.webp)
लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में भाजपा और जननायक जनता पार्टी का गठबंधन टूट गया है।
हरियाणा में बड़ी सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने समूचे मंत्रिमंडल के साथ राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है, बताया जा रहा है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण आज ही 1 बजे होगा | इससे पहले विधायक दल की बैठक भी होगी | इसमें अर्जुन मुंडा और तरुण चुग पर्यवेक्षक तौर पर मौजूद रहेंगे |
इसी बैठक में नए सीएम के नाम का ऐलान होगा, नए सीएम की रेस में नायब सैनी और संजय भाटिया का नाम सबसे आगे चल रहा है | दोनों गैर जाट और दोनों ही सांसद हैं ,ये भी जानकारी मिली है कि मनोहर लाल खट्टर को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है |
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।