भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया पुलिस प्रशासन पर पक्षपात का आरोप !

गोमतीनगर थाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय पार्षदों का जमावड़ा, जमकर कर रहे पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

लखनऊ : देर रात थाना गोमतीनगर स्थित हुसडिया चौराहे के पास पेट्रोल पंप पर लेनदेन को लेकर मारपीट ( Beating ) हुई। तो वहीं गोमतीनगर पुलिस पर तरफा कार्रवाई करने का आरोप भी लगाया गया है। आपको बता दे पेट्रोल पंप संचालक द्वारा शिकायत के बाद गोमती नगर पुलिस ने मारपीट मामले को लेकर ग्वारी गांव के लड़कों को गिरफ्तार किया था।

लड़को को गिरफ्तार करने पर स्थानीय पार्षद एवं भाजपा कार्यकर्ता नाराज हो गए। जिसके बाद गोमतीनगर थाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय पार्षदों का जमावड़ा लग गया। और उन्होंने जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

तो वहीं मौके पर एडीसीपी कासिम आब्दी, गोमती नगर एसीपी श्वेता श्रीवास्तव समेत पुलिस बल मौजूद थे। पार्षदों ने आरोप लगाते हुए निर्दोष लड़कों को बिना जांच पड़ताल के इंस्पेक्टर गोमती नगर ने गिरफ्तार किया था। आपको बता दें पहले भी गोमतीनगर इंस्पेक्टर पर कई मामलों में गंभीर आरोप लगे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button