एक महीने की हुई Bipasa Basu की बेटी देवी, नए Mom Dad ने शेयर किया प्यारा Video !

बिपाशा बसु ने 12 नवंबर 2022 को एक बेटी को जन्म दिया। बिपाशा और करण ने अपनी बच्ची का नाम रानी देवी रखा है।

बिपाशा बसु ने 12 नवंबर 2022 को एक बेटी को जन्म दिया। बिपाशा और करण ने अपनी बच्ची का नाम रानी देवी रखा है। देवी अब एक महीने की हो गई है। नए मॉम-डैड ने इस दिन को जमकर सेलिब्रेट किया। बिपाशा और करण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों केक काटते और एक-दूसरे को खिलाते नजर आ रहे हैं।

फैंस देवी की एक झलक पाने को बेताब

बेटी की एक महीने की सालगिरह पर बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया। इस वीडियो में दोनों साथ में केक काटते और हैप्पी बर्थडे गाते नजर आ रहे हैं। फैंस देवी की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं, लेकिन वीडियो में बिपाशा की डॉल कहीं नजर नहीं आ रही है।

बिपाशा की पोस्ट

बिपाशा बसु ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर केक की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘देवी आज एक महीने की हो गई। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। हम आभारी हैं। दुर्गा दुर्गा। इस वीडियो पर बिपाशा और करण के दोस्तों और फैन्स ने कमेंट कर उन्हें खूब बधाई दी है।

बिपाशा और करण की शादी

पिछले महीने 12 नवंबर 2022 को बिपाशा और करण ने अपनी बेटी का स्वागत किया। लव बर्ड्स ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैन्स को यह खुशखबरी दी। बता दें कि बिपाशा और करण की मुलाकात साल 2015 में फिल्म के सेट पर हुई थी। पहली नजर में इस कपल ने साल 2016 में शादी की थी।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button