रूस की तरफ से यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ने को मजबूर हुए पंजाब के दो युवा !

रूस ने दर्जनों भारतीयों को धोखा देकर जबरदस्ती आर्मी में भर्ती करवाया। इसके बाद उन्हें यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने की ट्रेनिंग दी।

देश में जहाँ लोक सभा चुनाव नजदीक आ रहे है वही पंजाब और हरियाणा के युवाओं के एक ग्रुप ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है उनका दावा है कि धोखा देकर उनसे जबरन Russia Ukraine War लड़वाया जा रहा है, उन्होंने ‘X’ पर 105 सेकेंड का एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमे बताया गया है की रूस ने दर्जनों भारतीयों को धोखा देकर जबरदस्ती आर्मी में भर्ती करवाया। इसके बाद उन्हें यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने की ट्रेनिंग दी। बतादे रूस में फंसे इन भारतीयों ने विदेश मंत्री एस.जयशंकर से भारत लौटने में मदद करने की अपील की है।

यह तस्वीर रूस-यूक्रेन जंग की है। सेना में भर्ती किए गए 4 भारतीयों की तस्वीरें रिपोर्ट में ब्लर करके दी गई हैं। यानी इनकी पहचान उजागर नहीं की गई है, इसलिए हम भी उन्हें यहां नहीं दिखा रहे हैं।

 

कभी भी लड़ना होगा यूक्रेन के खिलाफ युद्ध

इन युवकों के परिजनों ने केंद्र और पंजाब सरकार से उन्हें बचाने की गुहार लगाई है। जिले के सीमावर्ती कस्बा दीनानगर के गांव अवांखा निवासी रवनीत सिंह और गांव जंडे निवासी विक्रम सिंह 11 लाख रुपए खर्च कर रूस गए थे, लेकिन एजेंट धोखे से उन्हें बेलारूस ले गया। उनका कहना है कि उन्हें कभी भी यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए भेजा जा सकता है।

11 लाख रुपये खर्च कर पंजाब से गए थे रूस, अब सैनिक बनाकर यूक्रेन के साथ युद्ध  लड़ने भेजा - Gurdaspur indians stuck in russia Went for job now have to  fight

यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने का दबाव डाला

रूस के टूरिस्ट वीजा के कारण उन्हें बेलारूस पुलिस ने पकड़ लिया और रूसी सेना के हवाले कर दिया। इसके बाद उन्हें जबरन रूसी सेना में शामिल कर लिया गया और अब यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने का दबाव डाला जा रहा है। दोनों के परिजनों ने केंद्र व पंजाब सरकार से उनके बच्चों को बचाने की गुहार लगाई है।

कैसे भारत के युवक रूस में फंसकर यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को हो रहे मजबूर,  न्यू ईयर मनाने गए पंजाब के 7 युवक की कहानी... - www.asianownews.com

क्या था पूरा मामला ?

ये सभी लड़के 27 दिसंबर को नया साल मनाने के लिए रूस रवाना हुए थे। उनके पास रूस जाने के लिए 90 दिनों का वैध वीज़ा था। उसके बाद एजेंट उनको बेलारूस ले गया ,लड़कों का कहना है कि उनको ये बात नहीं पता थी कि बेलारूस जाने के लिए भी उनको वीजा की जरूरत होगी। बिना वीजा के बेलरूस पहुंचते ही एजेंट ने उनसे पैसे लेकर वहीं छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने उनको पकड़कर अधिकारियों को सौंप दिया। वीडियो बना रहे हर्ष ने दावा किया कि उनसे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए। जिसके बाद वह रूस उनको यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने को मजबूर कर रहा है।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button