Bihar: कार्तिकेय सिंह ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- बीजेपी को उनका मंत्री बनना नहीं आया रास !

बिहार की महागठबंधन सरकार के मंत्री और RJD नेता कार्तिकेय सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कार्तिकेय को कानून मंत्री बनाने के साथ ही विवादों का उठना शुरू हो गया था।

बिहार की महागठबंधन सरकार के मंत्री और RJD नेता कार्तिकेय सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कार्तिकेय को कानून मंत्री बनाने के साथ ही विवादों का उठना शुरू हो गया था। जिसके बाद उन्हें कानून मंत्री के पद दे हटा कर गन्ना उद्योग मंत्री बनाया दिया गया था। कानून मंत्री पद से इस्तीफे के बाद उन्होंने पहली बार मीडिया से बात की।

भाजपा को उनका मंत्री बनना पसंद नहीं आया- कार्तिकेय

बिहार मंत्री कार्तिकेय सिंह ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी को उनका भूमिहार होकर आरजेडी कोटे से मंत्री बनना अच्छा नहीं लगा। इसलिए भाजपा नेताओं ने उनके खिलाफ मीडिया ट्रायल करवाया। कार्तिक ने कहा कि वह अच्छे परिवार से हैं। उनके पिता शिक्षक रहे हैं। वे खुद भी 27 सालों तक सरकारी स्कूल में शिक्षक रहे। उनके खिलाफ 2015 से पहले कोई आपराधिक मामला नहीं था। 2015 में जो अपहरण का मामला दर्ज हुआ, उससे उनका कोई लेनादेना नहीं है।

Related Articles

नीतीश और तेजस्वी बदनाम न हों... वजह BJP भी - मंत्री पद छोड़ने पर बोले कार्तिकेय  सिंह | TV9 Bharatvarsh

अदालत पर जताया भरोसा !

कार्तिकेय सिंह ने कहा कि जिस अपहरण मामले में उनका नाम है, उसमें जांच अधिकारी ने उन्हें निर्दोष साबित कर दिया था। कोरोना काल में इस मामले पर फिर संज्ञान लिया गया तो फिर से उनका नाम भी आ गया। उन्हें अदालत पर पूरा भरोसा जताया। कार्तिकेय ने कहा कि उन्होंने मंत्री पद इसलिए छोड़ा ताकि उनकी वजह से पार्टी या उनके नेता की छवि खारब न हो। कोर्ट से बरी होने के बाद पार्टी जो निर्देश देगी, वह उसका पालन करेंगे।

arrest-warrant-issued-against-nitish-new-law-minister-kartikey-singh-took-oath-inspite-of-surrendering-in-kidnapping-case  - नीतीश सरकार के कानून मंत्री के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानिये क्या ...

अनंत सिंह से संबंध पर दी सफाई !

कार्तिकेय सिंह ने बाहुबली नेता और मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह से नजदीकियों पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह उनके क्षेत्र के विधायक रहे, इसलिए उनसे राजनीतिक संबंध बने। इसे लोग गलत रूप में दिखाया जा रहा है।

अनंत सिंह से दोस्ती पड़ी भारी, नीतीश कुमार ने कार्तिकेय सिंह से कानून  मंत्रालय लिया वापस - Bihar Kidnapping case accused Kartikey Singh portfolio  changed nitish kumar ntc - AajTak

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button