मार्च में करीब आधे महीने ” बंद रहेंगे बैंक ” !

बैंक ग्राहकों को यह जानना जरूरी है कि देश के सभी राज्यों या क्षेत्रों में सभी 13 दिनों के लिए सभी बैंक बंद नहीं रहेंगे।

आगामी मार्च के महीने में अगर आप कोई बैंक का काम छोड़ने जा रहे हैं तो सावधान हो जाईये। क्योंकि हो सकता हैं की आपका बैंक का छोटा सा काम करवाने में लम्बा इंतजार करना पड़ जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि महाशिवरात्रि, होली और यूपी में चुनाव को लेकर मार्च में 13 दिन बैंक बंद रहेंगे।

छुट्टियों की कैलेंडर सूची

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की कैलेंडर सूची के अनुसार मार्च महीने में बैंक में 13 दिन छुट्टी रहेगी। इन 13 में से 7 भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की कैलेंडर सूची के अनुसार हैं। बल्कि शेष छुट्टियां सप्ताहांत शनिवार और रविवार की हैं ।

जिस दिन अवकाश रहेगा

बैंक ग्राहकों को यह जानना जरूरी है कि देश के सभी राज्यों या क्षेत्रों में सभी 13 दिनों के लिए सभी बैंक बंद नहीं रहेंगे। क्योंकि अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां और त्योहार अलग-अलग होते हैं। अगर आपको जानना हैं की वो कौन से दिन हैं जिस दिन अवकाश रहेगा। तो निचे आपको पूरी लिस्ट दे रखी हैं :

मार्च 01, 2022: महाशिवरात्रि
मार्च 03, 2022: लोसार
मार्च 04, 2022: चापचर कुटु
06 मार्च 2022: रविवार
12 मार्च 2022: दूसरा शनिवार:
13 मार्च 2022: रविवार
17 मार्च 2022: होलिका दहन
18 मार्च, 2022: होली/होली दूसरा दिन धुलेती/डोलजात्रा
19 मार्च, 2022: होली/याओसंग दूसरा दिन
22 मार्च 2022: बिहार दिवस
26 मार्च 2022: चौथा शनिवार
27 मार्च 2022: रविवार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button