Ayodhya: अयोध्या में चल रहा अवैध प्लॉटिंग का काम, विधायक और मेयर का नाम भी शामिल !
उत्तर प्रदेश में अयोध्या विकास प्राधिकरण ने 40 अवैध कॉलोनाइजर की सूची जारी की है। जिसमे अयोध्या सदर के भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, पूर्व विधायक गोरखनाथ और मेयर ऋषिकेश उपाध्याय का नाम शामिल है।
उत्तर प्रदेश में अयोध्या विकास प्राधिकरण ने 40 अवैध कॉलोनाइजर की सूची जारी की है। जिसमे अयोध्या सदर के भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, पूर्व विधायक गोरखनाथ और मेयर ऋषिकेश उपाध्याय का नाम शामिल है। इस सूची में 2 करोड़ की जमीन का 18.5 करोड़ में बैनामा करने वाले सुल्तान अंसारी और उनके पिता नन्हे मियां का भी नाम है।
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कसा तंज !
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि “हमने पहले भी कहा है फिर दोहरा रहे हैं, भाजपा के भ्रष्टाचारी कम-से-कम अयोध्या को तो छोड़ दें। आपको बता दें कि ज्यादातर अवैध जमीन का कब्ज़ा मांझा जमथरा में चल रहा है। यहां लगभग 30 आला अधिकारियों और नेताओं ने प्लाट ले रखे हैं। इसमें कुछ चर्चित महंत भी शामिल हैं। अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने कहा, ”अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”
हमने पहले भी कहा है फिर दोहरा रहे हैं… ‘भाजपा के भ्रष्टाचारी कम-से-कम अयोध्या को तो छोड़ दें।’ pic.twitter.com/n4ZD4mTF18
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 7, 2022
सांसद लल्लू लाल के पत्र पर हुई कार्यवाई !
अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह ने भू माफिया को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था। उन्होंने अयोध्या में जमथरा से गोलाघाट तक भूमाफिया की ओर से नजूल और सरयू नदी की डूब की भूमि में किए गए अवैध कब्जों की SIT से जांच कराने की मांग की थी। बताया जा रहा है कि उसी पत्र पर ये कार्रवाई की गई है।
आरोपियों पर की जाएगी कड़ी कार्यवाई !
अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव विशाल सिंह ने कहा कि हमने अब तक 40 अवैध कालोनियों को चिह्नित कर लिया है। इन्हें ध्वस्त किया जाएगा। यहां खरीद फरोख्त करने वालों की पहचान कर ली गई है, और उनकी जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से अवैध जगहों पर निर्माण न कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नक्शा पास कराने के साथ ही निर्माण के लिए सभी जरूरी प्रक्रियाओं का पालन करें।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं! आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं!