# एशिया कप 2022 : तो इसलिए काली पट्टी बांधकर भारत के खिलाफ उतरेगी पाकिस्तान टीम !

पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने यह फैसला अपने देश में बाढ़ से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए लिया है

पाकिस्तान क्रिकेट टीम रविवार को एशिया कप-2022 ( ASIA CUP 2022 ) के अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ खेलेगी। इस मैच पर दुनिया की निगाहें हैं।

पाकिस्तान की टीम ने ये फैसला लिया

इस मैच को लेकर पूरा क्रिकेट जगत चर्चा में है। ऐसे में पाकिस्तान की टीम ने ये फैसला लिया है | इस मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेंगे। इस बार भी ऐसा ही है। पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने यह फैसला अपने देश में बाढ़ से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए लिया है। इस बारे में एक पाकिस्तानी पत्रकार ने ट्वीट किया।

बलूचिस्तान देश के अन्य हिस्सों से कट गया

पाकिस्तान में बाढ़ का कहर जारी है। इस आपदा में कई लोगों की जान गई है और कई लोगों ने अपने घर गंवाए हैं। पाकिस्तान के खैबर पख्तून, बलूचिस्तान और सिंध प्रांत में बाढ़ ने कहर बरपा रखा है। इस बाढ़ के कारण बलूचिस्तान देश के अन्य हिस्सों से कट गया है।

72 जिलों को आपदा संभावित घोषित किया गया

पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में बाढ़ में 119 लोगों की मौत हुई है। बलूचिस्तान में चार, गिलकित बाल्टिस्तान में छह, खैबर पख्तून में 31 और सिंध प्रांत में 76 की शनिवार को जान चली गई। इस बाढ़ से 110 जिले प्रभावित हुए हैं। 72 जिलों को आपदा संभावित घोषित किया गया है। इस बाढ़ से पाकिस्तान में 33 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं। एक न्यूज के अनुसार, 950,000 घर नष्ट हो गए हैं, जिनमें से 650,000 घर आधे नष्ट हो गए हैं।

 

खबरों का सटीक विश्लेषण पढ़ने व सूचना जानने के लिए बने रहे hashtagbharatnews.com के साथ। ख़बरों की दुनिया में तेज़ी से आगे बढ़ते हुए व लोगों के बीच अपनी विश्वसनीयता को बनाते हुए ” हैशटैग भारत न्यूज़ ” की हर खबर पर बराबर नज़र बनी रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button