एनिमल का टीज़र हुआ रिलीज़ !
इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में रणबीर अपने दमदार एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। आज रणबीर कपूर का जन्मदिन है, इस खास मौके पर अभिनेता ने फैंस को तगड़ा तोहफा दिया है।

साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदना ने जबसे बॉलीवुड में कदम रखा है तबसे वो अब बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी छा गई है हालही में बॉलीवुड के सुपर कूल हीरो रणबीर कपूर और रश्मिका मंदना की नई मूवी आने वाली है। जिसका टीज़र रिलीज़ हो चुका है। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में रणबीर अपने दमदार एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। आज रणबीर कपूर का जन्मदिन है, इस खास मौके पर अभिनेता ने फैंस को तगड़ा तोहफा दिया है।
रणबीर दिखेंगे दमदार एक्शन करते हुए
इस खास मौके पर एनिमल का तगड़ा टीजर रिलीज कर दिया गया है। जिसमें रणबीर का दमदार अवतार देखने को मिल रहा है। वहीं अनिल कपूर की एक्टिंग देखने के बाद भी मजा आना तय है। इस एक्शन पैक टीजर को देखने के बाद फैंस को मजा आना तय है। अब लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
मूवी का फेंस को है बेसब्री से इंतज़ार
टीजर में रणबीर का अंदाज इतना खूंखार है कि देखने वाले हैरान रह गए हैं। पर्दे पर रणबीर कपूर को इससे पहले कभी इस तरह का किरदार निभाते नहीं देखा गया है। वहीं आखिरी में बॉबी देओल दिख रहे हैं। उनका लुक उनकी वेब सीरीज आश्रम से बिल्कुल मिलता-जुलता नजर आ रहा है। पहली बार रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलेगी।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।