राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान !

राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ईडी और अन्य एजेंसियों को सरकार की कठपुतली बताया। राहुल गांधी प्रतापगढ़ से लालगंज पहुंचे।

राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए उत्तर प्रदेश के जिलों का दौरा कर रहे हैं। सोमवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रतापगढ़ पहुंची। यहां पर राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ईडी और अन्य एजेंसियों को सरकार की कठपुतली बताया। राहुल गांधी प्रतापगढ़ से होते हुए लालगंज पहुंचे। इंदिरा चौक पर राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित किया। पिछड़ो, दलितों, आदिवासियों और गरीब सवर्णों के हक के साथ नाइंसाफी का आरोप लगाया। वहीं, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव के शामिल होने को लेकर चर्चाएं हैं।

UP में कांग्रेस को अखिलेश ने दिया झटका, राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा  में नहीं होंगे शामिल! | Moneycontrol Hindi

कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया

सोमवार को सूत्रों ने जानकारी दी थी कि अगर कांग्रेस ने 17 सीटों के प्रस्ताव पर कोई फैसला नहीं किया तो वह राहुल की यात्रा में शामिल नहीं होंगे। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा था कि कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिए जाने तक उनकी पार्टी राहुल गांधी की न्याय यात्रा में हिस्सा नहीं लेगी। गांधी की अगुवाई में यह यात्रा सोमवार को अमेठी से गुजरी जिसके बाद वह रायबरेली में गई ,समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने पूर्व में कहा था कि वह रायबरेली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे।

Bharat Jodo Nyay Yatra Rahul Gandhi: 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पहली यात्रा  से अलग है: कितने फैक्टर कांग्रेस के साथ-कितने खिलाफ? Nyaya Yatra different  from Bharat Jodo Yatra: profit ...

सपा और कांग्रेस विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में साझीदार

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने पूर्व में कहा था कि उनकी पार्टी को करीब दो दर्जन सीट दी जानी चाहिए जहां से वर्ष 2009 के लोकसभा चुनावों में उसने जीत हासिल की थी। सपा और कांग्रेस विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में साझीदार हैं। सपा सूत्रों ने कहा कि उनकी पार्टी ने कांग्रेस को अब 11 से बढ़ाकर 17 लोकसभा सीट की पेशकश कर दी है, सपा ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के मंगलवार को रायबरेली में न्याय यात्रा में शामिल होने से पहले 15 सीट पर कांग्रेस की सहमति मांगी है। कांग्रेस ने पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में एकमात्र रायबरेली की सीट पर जीत दर्ज की थी ,उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीट हैं।

कांग्रेस को एक और झटका, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगे अखिलेश  यादव! इस वजह से हैं नाराज

सीट बंटवारे को लेकर कई दौर की बातचीत

इस बीच अखिलेश यादव का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि वो राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे या नहीं।कहा कि जिस समय कांग्रेस के साथ यूपी में सीट बंटवारों को लेकर बातचीत हो जाएगी, उस समय समाजवादी पार्टी उनके भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हो जाएगी। सीट बंटवारे को लेकर कई दौर की बातचीत हो चुकी है।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button