अग्निवीर भर्ती योजना : सेना ने जारी किया भर्ती का नोटिफिकेशन!
इसके साथ ही महत्वपूर्ण बात यह है कि इस भर्ती योजना में युवाओं के लिए वही सारे नियम लागू होंगे जो अब तक सेना भर्ती में लागू होते रहे हैं।
देश में अग्निवीर भर्ती योजना (agniveer bharti yojna) का विरोध जोरों पर है। सरकार के सामने भारत का युवा अपनी मांगों को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन कर रहा है। सरकार भी इस भर्ती योजना में कुछ सुधार जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अग्नि वीरों के लिए खास आरक्षण देने की मांग की है।
जारी हुआ पूरा नोटिफिकेशन
तो वहीं दूसरी ओर आज अग्निवीर भर्ती योजना का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आपको बता दें इस नोटिफिकेशन में इस साफ बता दिया गया है कि जिन शर्तों के साथ इस योजना में युवाओं को शामिल होना था वह सभी लागू होंगी।
योजना से जुड़े खास नियम
इस भर्ती योजना की आपको कुछ खास बातें आज हम बताने जा रहे हैं।
इस भर्ती योजना में हिस्सा लेने के लिए उम्र 17 से 23 साल निर्धारित की गई है।
साथ ही इस योजना में शैक्षणिक योग्यता अधिकतम दसवीं पास व न्यूनतम आठवीं पास रखी गई है।
इसके साथ ही महत्वपूर्ण बात यह है कि इस भर्ती योजना में युवाओं के लिए वही सारे नियम लागू होंगे। जो अब तक सेना भर्ती में लागू होते रहे हैं।