रामचरित मानस पर विवाद के बाद क्या स्वामी की बेटी को टिकट देगी भाजपा ?
रामचरित मानस से शुरू हुआ मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। आये दिन कोई न कोई नेता इस पर पने बयान दे रहा हैं। विपक्षी पार्टियां जहाँ...

रामचरित मानस से शुरू हुआ मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। आये दिन कोई न कोई नेता इस पर पने बयान दे रहा हैं। विपक्षी पार्टियां जहाँ एक तरफ सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के इस बयान को लेकर सपा को घेरने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सपा के भी कुछ नेता इनके इस बयान से नाखुश समझ आ रहे हैं। वहीं सपा नेता स्वामी प्रसाद की बेटी संघमित्रा प्रिया की टिकट पर भी संकट नजर आ रहा हैं।
सपा नेता के बयान से बेटी संघमित्रा प्रिया की संसदीय सीट पर खतरा नजर आ रहा हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा संघमित्रा को टिकट देगी या नहीं। गौरतलब हैं कि संघमित्रा भारतीय जनता पार्टी से बदायूँ से सांसद हैं। उन्होंने समाजवादी पारी के धर्मेंद्र यादव को इस सीट से हराकर जीत हासिल की थी। नगर स्वामी प्रसाद को लेकर चल रहे विवाद और उनके सपा में होने पर देखना होगा कि क्या भाजपा संघमित्रा को टिकट देगी।
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भी सुदबुगाहट जारी हैं। कई विरोधी नेता स्वामी के बयान के विरोध में हैं। शनिवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बयान का विरोध कर रहे लोगों ने स्वामी प्रसाद की शव यात्रा निकाली हैं।
रामचरित मानस पर चल रहा विवाद दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा हैं। विपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या के इस निजी बयान पर समाजवादी पार्टी को घेरने का प्रयास कर रहा हैं। इसी विरोध के चलते 1090 चौराहे पर स्वामी प्रसाद की शव यात्रा निकाली गई। इस शव यात्रा में शामिल लोगों ने सपा नेता को गिरफ्तार करने की मांग की।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।