CRIME: खुद को जज बताकर महिलाओं का शोषण करने वाला ठग गिरफ्तार !

हजतरगंज पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने खुद को जज बताकर विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को शादी का झांसा देने वाले ठग को गिरफ्तार किया है।

हजतरगंज पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने खुद को जज बताकर विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को शादी का झांसा देने वाले ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी अखबारों में शादी का विज्ञापन देने वाली महिलाओं को जाल में फंसाता था। भरोसा में लेने के बाद उनका शारीरिक शोषण कर लाखों की ठगी कर रफूचक्कर हो जाता। उसने करीब दो दर्जन महिलाओं को निशाना बनाया।

पुलिस ने विज्ञापन का जाल फैलाकर पकड़ा

पुलिस ने भी उसे रंगेहाथ पकडऩे के लिए उसका ही दांव आजमाया और शादी के विज्ञापन का जाल फैलाकर उसे पकड़ लिया। आरोपी से पुलिस को चार लाख कैश, जेवर और सरकारी दफ्तर की मुहर भी मिली है। आरोपी पर पूर्व में कानपुर में पांच मुकदमे दर्ज हैं डीसीसी मध्य अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक कानपुर के नवाबगंज निवासी आरोपी विष्णु शंकर गुप्ता (30) को गिरफ्तार किया गया है, यह नौ माह से फरार था।

शादी की बात कहकर आरोपी ने किया दुष्कर्म

जनवरी में पीडि़ता ने साइबर क्राइम सेल लखनऊ में केस दर्ज कराया था कि उसने अखबार पत्र में शादी के लिए विज्ञापन दिया था। इस पर एक व्यक्ति ने खुद को सिविल जज बताकर शादी का झांसा दिया। धीरे-धीरे मिलना-जुलना बढऩे पर शादी की बात कहकर आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। भरोसे में लेकर 43.50 लाख, पांच लाख रुपये के जेवर और दो आईफोन हड़प लिए। इसके बाद अचानक गायब हो गया। अब मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसके बाद आरोपी को उसके ही जाल में फंसाने की रणनीति बनाई गई।

आरोपी पर पूर्व में  दर्ज पांच मुकदमे

समाचार पत्र में शादी के लिए विज्ञापन प्रकाशित कराया गया। आरोपी ने पूर्व की तरह खुद को सिविल जज बताकर विज्ञापन में दिए नंबर पर फोन कर शादी का प्रस्ताव रखा। साइबर क्राइम सेल की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर पूर्व में कानपुर में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक विष्णु शंकर गुप्ता ने वकालत कर रखी थी। प्रैक्टिस अच्छी नहीं चलने पर उसने अखबारों में शादी के विज्ञापन देने वालों को झांसा देकर ठगी के बारे में पढ़ा।

सिविल जज बताकर महिलाओं को जाल में फसाया

इसके बाद खुद भी यही काम शुरू कर दिया। वकालत पेशे से जुड़े होने से उसे जज के बारे में पूरी जानकारी थी, इसलिए खुद को सिविल जज बताकर महिलाओं को जाल में फंसाने लगा। भरोसा जमाकर महिलाओं का शोषण कर प्रॉपर्टी, महंगी कार खरीदने के नाम पर लाखों वसूल लेता था फिर चंपत हो जाता था। पकड़ में न आए, इसलिए मोबाइल फोन ऑफ कर देता था।

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button