शालिनी तलवार से तलाक लेने के लिए Honey Singh ने चुकाई थी बड़ी रकम, पूर्व पत्नी को दिए थे इतने करोड़ !
पत्नी शालिनी तलवार से अलग होने के बाद मशहूर रैपर हनी सिंह को एक बार फिर से प्यार हो गया है। उन्होंने खुद कन्फर्म किया है कि वह मॉडल-एक्ट्रेस टीना थडानी को डेट कर रहे हैं।
पत्नी शालिनी तलवार से अलग होने के बाद मशहूर रैपर हनी सिंह को एक बार फिर से प्यार हो गया है। उन्होंने खुद कन्फर्म किया है कि वह मॉडल-एक्ट्रेस टीना थडानी को डेट कर रहे हैं। हनी सिंह ने दिल्ली में एक इवेंट के दौरान अपना नया म्यूजिक एल्बम 3.0 लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि टीना को उनकी गर्लफ्रेंड बताया जाता था।
इवेंट में रिश्ते का किया खुलासा
इवेंट में हनी सिंह कहते हैं, ‘मेरी गर्लफ्रेंड टीना बैठी है। इसने मुझे यह नाम दिया है। इसमें कहा गया है कि आप हनी 3.0 हैं। इसके साथ ही हनी सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले 48 गाने कंपोज किए गए हैं, जिनमें से 10 गाने एल्बम के लिए चुने गए हैं।
गुजारा भत्ता के रूप में 1 करोड़ रुपये दिए
मालूम हो कि हनी सिंह ने इसी साल सितंबर में अपनी पत्नी शालिनी तलवार से तलाक ले लिया था। दोनों की शादी 10 साल पहले हुई थी। रैपर हनी ने शालिनी को एलिमनी के तौर पर एक करोड़ रुपए दिए थे। हालांकि, शालिनी ने 10 करोड़ रुपए की मांग की थी, लेकिन फिर आपसी सहमति के बाद एक करोड़ रुपए में समझौता तय हो गया।
हनी सिंह पर पत्नी ने लगाए थे ये आरोप
रिपोर्ट के मुताबिक हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। शालिनी का आरोप है कि हनी सिंह उनके साथ बदसलूकी करते हैं और कई बार उनके साथ मारपीट भी कर चुके हैं। इसके अलावा शालिनी तलवार ने यह भी आरोप लगाया कि हनी सिंह के दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध थे। शालिनी के रूप में मेरे पति ने मेरे साथ जानवर जैसा व्यवहार किया है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।