LDA के उपाध्यक्ष डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने ऐशबाग के मालवीय नगर स्थित जमुना झील व मोतीझील का किया निरीक्षण !
ऐशबाग के मालवीय नगर में स्थित जमुना झील व मोतीझील की सफाई व सौंदर्यीकरण का काम जल्द शुरू होगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने रविवार को दोनों झीलों का निरीक्षण करके अधिकारियों को इस सम्बंध में निर्देश दिये हैं।
ऐशबाग के मालवीय नगर में स्थित जमुना झील व मोतीझील की सफाई व सौंदर्यीकरण का काम जल्द शुरू होगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने रविवार को दोनों झीलों का निरीक्षण करके अधिकारियों को इस सम्बंध में निर्देश दिये हैं।इस क्रम में उपाध्यक्ष डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा सर्वप्रथम जमुना झील का निरीक्षण किया गया। जिसमें उन्होंने निर्देश दिये कि झील में उगी जलकुंभी व झाड़ियों को मशीनें लगाकर हटवाया जाए तथा माइक्रो बबल्स एयरेशन तकनीकी से झील के पानी की सफाई करायी जाए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह दोनों कार्य पूरी प्राथमिकता के साथ जल्द से जल्द शुरू करवाएं। इसके अतिरिक्त उन्होंने ट्यूबवेल की री-बोरिंग व मरम्मत तथा लाइटों को ठीक कराके संचालित कराने के निर्देश दिये।
सामुदायिक केन्द्र बनाया जाए,
उपाध्यक्ष ने झील से सटे पार्क के सम्बंध में निर्देशित किया कि यहां पाथ-वे बनाकर टिकटिंग की व्यवस्था की जाए। साथ ही पार्क के खाली हिस्से में सामुदायिक केन्द्र बनाया जाए, जिससे कि राजस्व आय होगी और पार्क के अनुरक्षण में होने वाला खर्च निकल सकेगा। उन्होंने सामुदायिक केन्द्र के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करके उनके समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। इसी तरह उन्होंने मोतीझील की भी सफाई कराकर सौंदर्यीकरण आदि कार्य कराने के निर्देश दिये।
अवैध कब्जे के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश
निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा उपाध्यक्ष से अवैध कब्जे के सम्बंध में शिकायत की गयी। लोगों ने बताया कि कुछ भू-माफिया झील में कूड़ा व मलबा पाटकर कब्जा कर रहे हैं। इस पर उपाध्यक्ष डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने नजूल अधिकारी को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नियमानुसार स्थल का परीक्षण कराकर अवैध कब्जों को तुरंत हटाया जाए। इसी तरह उन्होंने ऐशबाग हाइट्स के पीछे मोतीझील को जाने वाले रास्ते पर भी अवैध कब्जों को हटाकर रास्ता खाली कराने के निर्देश दिये। इस मौके पर प्राधिकरण के नजूल अधिकारी अरविंद त्रिपाठी, सहायक अभियंता के0पी0 गुप्ता एवं अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार समेत स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब (Facebook, Twitter, Instagram and YouTube) पर फ़ॉलो follow भी कर सकते हैं। …