Samajwadi party : सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ सभी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर की कार्यकारिणियों को किया भंग !

SP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को छोड़कर अन्य सभी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।

SP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को छोड़कर अन्य सभी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राज्य कार्यकारिणी के साथ ही साथ लोहिया वाहिनी, छात्र सभा, यूथ ब्रिगेड सहित अन्य सभी सहयोगी संगठनों की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।

पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन अंतिम सप्ताह करेगी

ऐसा कहा जा रहा है कि पार्टी कार्यपरिषद के सम्मेलन के बाद एक नए सिरे से कार्यकारिणी का गठन होगा। पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन अगस्त के अंतिम सप्ताह अथवा सितंबर में करेगी। मालूम हो कि विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही लगातार कार्यकारिणी भंग करने की संभावना जताई जा रही थी।

राष्ट्रीय कार्यकारिणीयों को भंग करने की घोषणा की

इसी बीच पार्टी के विधायकों और हारने वाले प्रत्याशियों के साथ दो दौर की समीक्षा बैठक हुई। बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी प्रदेश एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणीयों को भंग करने की घोषणा की है।

प्रदेश अध्यक्ष पद पर हो सकता बदलाव

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का पद अभी बहाल है। पार्टी सूत्रों की माने तो आगे प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी बदलाव हो सकता है, लेकिन जब तक नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश पूरी नहीं हो जाती है तब तक नरेश उत्तम पटेल ही कार्य करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button