25 वर्षीय भारतीय नौसेना के जवान ने की आत्महत्या, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली !

भारतीय नौसेना के एक 25 वर्षीय जवान ने मुंबई बंदरगाह पर अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। नौसेना के एक....

भारतीय नौसेना के एक 25 वर्षीय जवान ने मुंबई बंदरगाह पर अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। नौसेना के एक अधिकारी ने बताया है कि यह घटना शनिवार दोपहर नौसैनिक युद्धपोत पर हुई और नौसेना ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारी ने कहा कि ‘नाविक जहाज के एक कमरे में गया और खुद को गोली मार ली। वह मौके पर मर गया।’

अधिकारी ने बताया है कि आत्महत्या के पीछे की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस को शक है कि नाविक ने किसी घरेलू विवाद के चलते यह कदम उठाया होगा। उन्होंने कहा कि आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। संपर्क किए जाने पर नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि पड़ोसी रायगढ़ जिले के आईएनएस अभिमन्यु बेस कैंप में रसोइया के तौर पर कार्यरत 22 वर्षीय नौसेना का एक कर्मचारी गुरुवार को उरण से लापता हो गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्मचारी की पहचान विशाल महेश कुमार के रूप में हुई है और वह तीन नवंबर की सुबह उरण स्थित अपने घर से तैरने के लिए निकला था। जब विशाल घर नहीं लौटा तो उसके माता-पिता उरण थाने पहुंचे और उसकी गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करायी।

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button