महिलाओ से छेड़छाड़ करने पर यमराज देगा सजा !
उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में रेप केसेस देखने को मिलते थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास व जनकल्याण के लिए सुदृढ़ कानून व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि कानून संरक्षण के लिए है।

उत्तर प्रदेश में महिलाओ की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार कड़े नियम बना रही है और साथ ही जो अपराध करेगा वो योगी सरकार के हाथो बच नहीं पायेगा साथ ही इस बात का भी ख्याल रखा जा रहा है की महिलाओ को किसी भी प्रकार भी असुविधा ना झेलनी पड़े और महिलाये उत्तर प्रदेश में सुरक्षित रहे। जबसे योगी सरकार आई है तबसे कड़े नियम लागू हो गए है महिलाओ की सुरक्षा को लेकर इससे पहले आये दिन उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में रेप केसेस देखने को मिलते थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास व जनकल्याण के लिए सुदृढ़ कानून व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि कानून संरक्षण के लिए है।
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल
लेकिन कानून को बंधक बनाकर व्यवस्था में सेंध लगाने के प्रयास की इजाजत किसी को नहीं है। अंबेडकरनगर में दुपट्टा खींचने से हुई छात्रा की मौत के बाद सीएम योगी ने शोहदों को अल्टीमेटम दिया। सीएम योगी ने कहा, बेटियों से छेड़छाड़ करने वाले यमराज के पास पहुंच जाएंगे। मुख्यमंत्री रविवार को मानसरोवर रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में 343 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास-लोकार्पण के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
बेटियों से छेड़छाड़ करने वाले यमराज के पास पहुंच जाएंगे
ख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विकास, लोक कल्याण व बिना भेदभाव सभी लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित और समर्पित है। विकास कार्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। सरकार के साथ यदि नागरिक भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे तो विकास कार्यों में बैरियर बनने वाले स्वतः बेनकाब होते दिखेंगे। विकास की परियोजनाओं में बैरियर बनने वालों को बेनकाब करने का काम सरकार भी तेजी से कर रही है। इसमें किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।