Farrukhabad: बाइक मिस्त्री की गोली मार की हत्या, पुलिस कर रही मामले की छानबीन !

फर्रूखाबाद में बाइक मिस्त्री की शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। दुकान बंद कर मोपेड से घर जा रहे मिस्त्री के गोली मारने की बारदात से गांव मे सनसनी फैल गई।

फर्रूखाबाद में बाइक मिस्त्री की शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। दुकान बंद कर मोपेड से घर जा रहे मिस्त्री के गोली मारने की बारदात से गांव मे सनसनी फैल गई। सीने में गोली मारे जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए। उधर, परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इनकार किया है।

डॉक्टर ने किया मृत घोषित

फर्रूखाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव उस्मान नगला निवासी विनोद राजपूत 50 वर्ष की सेंट्रल जेल चौराहे पर बाइक मरम्मत की दुकान है। रात दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। तभी अज्ञात लोगो ने बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी हमलावर गोली मारकर मौके से फरार हो गये घटना के बाद भाई ओमकार घर से खेत पर जा रहे थे। जब वह गांव से कुछ दूर भट्ठे के पास मोड़ पर पहुंचे तो भाई विनोद को खूून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। पास में ही उसकी बाइक पड़ी थी। ओमकार विनोद को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। उसके पेट में गोली लगी थी।

परिजन रो-रोकर हुए बेहाल

ओमकार ने बताया कि विनोद की किसी से रंजिश नहीं थी। वह प्रतिदिन दुकान से रात को ही घर वापस पहुंचते थे। उसकी हत्या किसने और क्यों की है, इसके बारे में जानकारी नहीं है।

सूचना के आधे घंटे बाद लोहिया अस्पताल में दो सिपाही पहुंचे। वारदात की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक के अलावा सीओ अमृतपुर लोहिया अस्पताल पहुंचे।

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button