महिला आरक्षण का आज हुआ बिल पास !

करीब 180 अतिरिक्त सीटें बढ़ाई जा सकती हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई संसद में महिला सांसदों को संबोधित भी कर सकते हैं।

महिला आरक्षण को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आयी है कल यानि सोमवार को मोदी कैबिनेट ने महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दी हैआपको बता दे की केंद्र सरकार संसद में महिलाओं की सीटें बढ़ा सकती है केंद्र सरकार महिला आरक्षण के तहत देशभर में 545 सीटों के अलावा 33 फीसदी सीटें बढ़ाने का निर्णय कर सकती है करीब 180 अतिरिक्त सीटें बढ़ाई जा सकती हैंइसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई संसद में महिला सांसदों को संबोधित भी कर सकते हैं

Parliament Winter Session 2022 TMC JDU BJD And Akali Dal Appeared United On  The Women's Reservation Bill | Parliament Winter Session: महिला आरक्षण बिल  पर एकजुट नजर आई TMC, JDU, BJD और

मोदी कैबिनेट ने दी महिला आरक्षण बिल को मंजूरी

एससी की 84 रिजर्व सीटों में से 33 फीसदी महिलाओं के लिए होंगी और एसटी की 47 रिजर्व सीटों में 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए होंगी। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला आरक्षण की अवधि 15 साल के लिए होगी। महिला आरक्षण बिल बीते 27 सालों से लटका हुआ था। सबसे पहले साल 1996 में देवेगौड़ा की सरकार इसे लाई थी, फिर अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के समय साल 1998,1999 और 2002 में भी महिला आरक्षण का बिल लाया गया।

भारत का नया संसद भवन - Drishti IAS

27 साल तक क्यों लटका ये बिल?

साल 1998 में तो लालू यादव की पार्टी ने बिल की कॉपी लाल कृष्ण आडवाणी के हाथ से छीन कर फाड़ दी थी और बिल पेश करने का विरोध किया था। इसके बाद डॉक्टर मनमोहन सिंह की सरकार ने 2008 में इसे राज्यसभा में पेश किया। उस वक्त बिल को ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी में भेज दिया गया, फिर इस बिल को 2010 में राज्यसभा ने पारित कर दिया लेकिन इस बिल को लोकसभा में पेश नहीं किया गया, तब से बिल लटका हुआ था।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button