दुखद : गायों की इतनी मौतों का ” जिम्मेदार कौन ? “

माता का दर्जा पाने वाली गाय के नाम पर सरकारी धन की लूट, प्रशासन की मिलीभगत से गौशालाओं के नाम पर ये क्या हो रहा है ?

पूरे विश्व में केवल भारत में जितना गाय ( cow ) को सम्मान व आदर दिया जाता है। शायद उतना किसी और देश में दिया जाता होगा।

दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में

लेकिन ये सच इस समय उतना की धुंधला है जितना बादलों का सूर्य के प्रकाश को ढकना। बात अगर देश के उत्तर प्रदेश की करे तो सूबे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में काबिज है और विशेषकर गायों की रक्षा व सेवा को लेकर एक्टिव मोड में है।

गाय की एम्बुलेंस सेवा भी शुरू

प्रदेश में कई गौशालाएं खुलवाई साथ ही उसमे उनके रहने खाने की व्यवस्था भी की। हाल फ़िलहाल में गाय की एम्बुलेंस सेवा भी शुरू करने का एलान किया। लेकिन लेकिन लेकिन सूबे के मुखिया की योजनाओं को जिम्मेदार कितना अमली जामा पहना रहे है ये आप खुद ही देख लीजिए। ये वीडियो प्रदेश के थाना मोहनलालगंज के ग्राम भावाखेड़ा से आया है।

मृत शरीर को कुत्ते नोच नोच कर खाते

जहाँ की गौशाला में प्रतिदिन तीन से चार गाय बिना चारा पानी के मरने को मजबूर हैं। प्राण त्यागने के बाद उनके मृत शरीर को कुत्ते नोच नोच कर खाते हैं। माता का दर्जा पाने वाली गाय के नाम पर सरकारी धन की लूट प्रधान कि मिलीभगत से कागजी कार्रवाई के रूप में खूब होती है। लेकिन जमीनी हकीकत कोसो दूर है।

बुजुबानों को न्याय

गांव के प्रधान के अत्याचार से न जाने कितने बेजुबान अपनी जान गँवा चुके है। ग्रामीणों के बोलने पर उनको डराया धमकाया जाता है प्रधान के द्वारा उनको चुप रहने के लिए बोला जाता है। अब देखना ये होगा की माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कब मामले को संज्ञान में लेकर इन बुजुबानों को न्याय दिलवाते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button