तीसरा बच्चा पैदा करो, 1 साल की छुट्‌टी‌ व 11.50 लाख का बोनस पाओ !

इसके अलावा चीनी कंपनियों की ओर से महिला कर्मचारियों को 1 साल की और पुरुष कर्मचारियों को 9 महीने की छुट्टी दी जाएगी

चीन की कई कंपनियां कर्मचारियों के लिए कमाल की पेशकश कर रही हैं। इसके मुताबिक जो कर्मचारी तीसरा बच्चा ( third child ) पैदा करेंगे, उन्हें 1 साल तक की छुट्‌टी मिलेगी। साथ ही करीब 11.50 लाख रुपए (90,000 चीनी युआन) का इनाम भी दिया जाएगा।

कर्मचारियों को 9 महीने की छुट्टी

हाल में आई रिपोर्ट बताती है कि बीजिंग की देबिंयोंग टेक्नोलॉजी ग्रुप ने अपने कर्मचारियों के लिए यह योजना शुरू की है। इसके मुताबिक तीसरा बच्चा होने पर 90,000 युआन नगद बोनस दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी की ओर से महिला कर्मचारियों को 1 साल की और पुरुष कर्मचारियों को 9 महीने की छुट्टी दी जाएगी।

करीब 7 लाख रुपए का बोनस

इसके अलावा अगर कर्मचारी का बच्चा दूसरा है, तब भी उसे 60,000 युआन ( करीब 7 लाख रुपए ) का नगद बोनस मिलेगा। वहीं पहले बच्चे पर 30,000 युआन मतलब करीब 3.50 लाख रुपए का नगद बोनस दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button