Uttar Pradesh: CM योगी आगरा के दौरे पर, मेट्रो का किया अनावरण !

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आगरा पहुंचे जहां उन्होंने आगरा मेट्रो रेल का डिजिटल अनावरण किया। फर्स्ट लुक में आगरा में पहले कोरिडोर में चलने वाली मेट्रो ट्रेन पीले रंग की होगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आगरा पहुंचे जहां उन्होंने आगरा मेट्रो रेल का डिजिटल अनावरण किया। फर्स्ट लुक में आगरा में पहले कोरिडोर में चलने वाली मेट्रो ट्रेन पीले रंग की होगी। आगरा के सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट कॉरिडोर पर मेट्रो चलाई जाएगी।

CM ने मेट्रो अनावरण पर किया पौधरोपण !

CM योगी करीब 12:30 बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। वहां उन्होंने सबसे पहले आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत निकाली जा रही जागरुकता रैली को रवाना किया। मेट्रो के डिजिटल अनावरण के बाद सीएम फतेहाबाद रोड स्थित SNJ गोल्ड बैंक्विट हॉल में चल रहे भाजयुमो के प्रशिक्षण वर्ग में जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेट्रो ट्रेन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने मेट्रो ट्रेन प्राेजेक्ट की प्रगति और गुणवत्ता को भी परखा। मेट्रो के डिजिटल लुक का अनावरण करने के साथ ही सीएम योगी ने वहां पौधारोपण भी किया।

Related Articles

jagran

सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट तक चलेगी पहली मेट्रो !

मेट्रो ट्रेन के डिजिटल लुक का अनावरण कमिश्नरी स्थित डिपो परिसर में हुआा। सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट कॉरिडोर पर पहली मेट्रो चलाई जाएगी। आगरा मेट्रो को आधुनिक तकनीक से लैस किया जायेगा। आगरा में 28 मेट्रो ट्रेन चलाई जाएंगी। आपको बता दें कि मेसर्स एल्सटाम इंडिया द्वारा गुजरात के सावली में आगरा मेट्रो ट्रेनों का निर्माण किया जा रहा है। आगरा में तीन कोच वाली 28 मेट्रो ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह मेट्रो ट्रेन रीजेनरेटिव सिस्टम सहित अन्य आधुनिक सिस्टम से लैस होंगी।

jagran

तेजी से चल रहा है मेट्रो निर्माण का काम !

आगरा में 29.4 किमी लंबे दो मेट्रो कारीडोर बनाए जायेंगे जिनकी लागत 8379.62 करोड़ रुपयों होगी। ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा के बीच बन रहे पहले कारीडोर का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके 80 प्रतिशत काम हो चुका है। डिपो का भी लगभग 60 प्रतिशत काम हो गया है। तीन भूमिगत स्टेशन का काम चल रहा है। पहले कारीडोर पर 13 स्टेशन हैं। इसमें से छह एलिवेटिड और सात अंडरग्राउंड स्टेशन हैं।

50 percent construction of Agra metro station completed - Agra Metro Rail Project: आकार लेने लगा है आगरा मेट्रो का पहला स्टेशन, पिलर्स के आधार का अर्ध-शतक भी पूरा

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं! आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button