इस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा गोल्डन डक बनाने का रिकॉर्ड किया अपने नाम, जल्दी हो सकता है टीम से काम तमाम !

जिसे एक वक्त धोनी से भी बड़ा विकेटकीपर कहा जा रहा था, अब वही 1-1 रन के लिए तरस रहा है IPL में सबसे ज्यादा गोल्डन डक बनाने का रिकॉर्ड किया

जिसे एक वक्त धोनी से भी बड़ा विकेटकीपर कहा जा रहा था, अब वही 1-1 रन के लिए तरस रहा है IPL में सबसे ज्यादा गोल्डन डक बनाने का रिकॉर्ड किया अपने नाम, जल्दी हो सकता है टीम से काम तमाम वनडे वर्ल्ड कप की टीम में जगह तो छोड़िए, घरेलू क्रिकेट खेल पाने के लायक भी नहीं है प्रदर्शन सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है सही किया जो टीम इंडिया से बाहर निकाल दिया, कभी ना हो वापसी

T-20 वर्ल्ड कप की टीम में दी जगह

एक विकेटकीपर बल्लेबाज कुछ ही महीने पहले एक क्रांति की तरह इंडियन क्रिकेट में उभरे थे। लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे थे। उन्हें T-20 वर्ल्ड कप की टीम में भी जगह दी गई थी। फैंस बहुत खुश थे। हालांकि कुछ लोग इस बात से नाखुश भी थे। उनका मानना था कि टीम को उनसे से आगे देखना चाहिए। लेकिन ऐसे लोगों को किनारे इस खिलाड़ी को इंडियन टीम में शामिल किया गया। हालांकि वहां वो कुछ खास नहीं कर पाए और IPL 2023 में भी इनका यही हाल चल रहा है। वह लगातार फेल हो रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 15 अप्रैल, शनिवार को भी कार्तिक शून्य पर आउट हो गए। उन्हें कुलदीप यादव ने गोल्डन डक पर पविलियन भेजा।

1-1 रन के लिए तरस रहे दिनेश कार्तिक

ऐसा करते ही उन्होंने मनदीप सिंह के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अब इन दोनों के नाम IPL में सबसे ज्यादा शून्य के स्कोर हो चुके हैं। दोनों ही बल्लेबाज IPL में अब तक 15-15 बार डक पर आउट हो चुके हैं। बात दिनेश कार्तिक की हो रही है। उन्होंने IPL 2023 में अब तक वह सिर्फ 10 रन ही बनाए हैं। 3 मैच में उनकी ऐवरेज 3.33 की है। यह उनके बीते सीजन के रिकॉर्ड से एकदम अलग है। बीते बरस वह कमाल की फॉर्म में थे। क्रीज पर आते ही धमाका करते थे। दिल्ली के खिलाफ 15 अप्रैल को उन्हें कुलदीप यादव ने गोल्डेन डक पर पविलियन भेजा। पर अब सब बदल गया है। दिनेश कार्तिक 1-1 रन के लिए तरस रहे हैं। गेंदबाजों के लिए उनका विकेट जैसे तोहफा हो गया है। जो भी आता है, डीके को आउट करके चला जाता है।

सोशल मीडिया पर बटोरी खूब चर्चा

बात कार्तिक की करें, तो IPL 2023 में अब तक वह सिर्फ 10 रन ही बना पाए हैं। 3 मैच में उनकी ऐवरेज 3.33 की है। यह उनके बीते सीजन के रिकॉर्ड से एकदम अलग है। बीते बरस वह कमाल की फॉर्म में थे। क्रीज पर आते ही धमाका करते थे। उनकी इसी फॉर्म ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। डीके ने बीते बरस IPL में 16 मैच में 330 रन बनाए थे। उनका एवरेज 55 का और स्ट्राइक रेट 183.33 का रहा था। ज्यादातर मैचेज में तो उन्हें कोई आउट ही नहीं कर पाया। उनकी बैटिंग का हाल ये था कि लोगों ने डीके को बेस्ट फिनिशर तक बता दिया। और इसी फिनिशिंग के बलबूते वह 2019 के बाद पहली बार इंडिया की जर्सी में दिखे। लेकिन इस जर्सी में उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा।

दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन

वह 4 मैच में बहुत खराब ऐवरेज के साथ कुल 14 रन ही बना पाए। उन्हें फिर से टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया। इस सीजन अभी तक का उनका प्रदर्शन इस फैसले को सही भी साबित कर रहा है। फैंस कह रहे हैं कि वनडे वर्ल्ड कप तो छोड़िए, दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन उन्हें घरेलू क्रिकेट में जगह दिलाने के लायक भी नहीं है। अगर उनका यही हाल रहा, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी दिनेश कार्तिक को अपनी आईपीएल टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाइट के लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook , Twitter , Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button