Politics: गिरिराज सिंह का ओवैसी पर पलटवार, बताया जिन्ना के DNA वाला मुसलमान !

बिहार में गठबंधन टूटने के बाद भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अलग ही अंदाज में नज़र आ रहे हैं।

बिहार में गठबंधन टूटने के बाद भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अलग ही अंदाज में नज़र आ रहे हैं। गिरिराज सिंह की बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ सोशल मीडिया पर नोकझोंक के बाद, उन्होंने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोला है।

ओवैसी ने स्वतंत्रता में मुसलमानो के योगदान का किया था जिक्र !

गिरिराज सिंह ने ओवैसी को उस बयान पर उन्होंने घेरा, जिसमें उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में मुसलमानों की भूमिका की बात कही थी। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि वह बताना चाहते हैं कि मुसलमानों ने भी स्वतंत्रता आंदोलन में एक अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि “1857 के विद्रोह के बाद, मुसलमानों ने एक बड़ा बलिदान दिया था।” ओवैसी ने अंग्रेजी कमांडर लॉर्ड रॉबर्ट्स जा जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली के चांदनी चौक पर मुसलमानों के शव चारों ओर बिखरे पड़े थे।

Related Articles

Independence Day 2022: Asaduddin Owaisi led AIMIM to highlight role of Muslims in freedom struggle

ओवैसी में जिन्ना का DNA !

गिरिराज सिंह ने ओवैसी के भाषण पर जवाब देते हुए  कहा, “भले ही ओवैसी का जन्म आजादी के बाद हुआ हो, लेकिन ओवैसी का DNA मुस्लिम लीग के नेता मुहम्मद अली जिन्ना के समान है। उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी स्वतंत्रता आंदोलन में मुसलमानों की भूमिका से इनकार नहीं किया। फिर भी उनका योगदान बहुत छोटा था।” गिरिराज सिंह ने आगे कहा, “वास्तव में उनके अधिकांश नेता 1906 में मुस्लिम लीग के गठन के बाद भी धार्मिक घृणा फैलाने में लगे हुए थे। हालांकि, तब तक स्वतंत्रता आंदोलन ने गति पकड़ ली थी। यही कारण है कि देश का विभाजन हो गया। इसके साथ ही अखंड भारत के विश्व शक्ति के रूप में उभरने की संभावना समाप्त हो गई।” ओवैसी ने ट्विटर पर कहा था कि यह कोई मुस्लिम नहीं बल्कि कांग्रेस नेता जी बी पंत थे जिन्होंने दो राष्ट्रों की योजना का प्रस्ताव रखा था।

Political tourism': Union minister Giriraj Singh on Rahul Gandhi's Lakhimpur visit | Latest News India - Hindustan Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button