पंकज त्रिपाठी के पिता का हुआ निधन !

अपकमिंग फिल्म OMG 2 की सुर्खियों बटोरने में लगे हुए थे लेकिन अब उनके सर पर मुसीबतो का पहाड़ टूट पड़ा है जिसकी वजह से इन दिनों काफी दुखी है बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस त्रिपाठी का निधन हो गया।

पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) दिख जाएं तो यकीनन इस बात की तसल्ली हो ही जाती है कि फिल्म में कुछ अच्छा जरूर है। अपनी कमाल की अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लेने वाले पंकज त्रिपाठी को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं। बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म OMG 2 की सुर्खियों बटोरने में लगे हुए थे लेकिन अब उनके सर पर मुसीबतो का पहाड़ टूट पड़ा है जिसकी वजह से इन दिनों काफी दुखी है बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस त्रिपाठी का निधन हो गया।

Pankaj Tripathi Father Pandit Banaras Tiwari Passes Away At 98 Bihar Pankaj Tripathi Father Death: पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का निधन, गोपालगंज के लिए फौरन रवाना हुए एक्टर

पंकज त्रिपाठी के ऊपर फूटा दुखो का पहाड़

बताया जा रहा है कि पंकज त्रिपाठी के पिताजी ने 98 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। इस खबर के बारे में एक्टर के मैनेजर ने पुष्टि की है। मैनेजर ने कहा है कि जल्द ही एक बयान साझा करेंगे। पंकज त्रिपाठी और उनके परिवार की तरफ से कहा गया है कि उनका अंतिम संस्कार करीबी परिवार के बीच किया जाएगा। पंकज त्रिपाठी इस समय गोपालगंज स्थित अपने गांव जा रहे हैं। बता दें कि हाल में पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG-2 काफी चर्चा में है।

omg 2 actor Pankaj Tripathi Father Pandit Banaras Tiwari passed away | Pankaj  Tripathi Father Death: पंकज त्रिपाठी के पिता का हुआ निधन, OMG 2 एक्टर के  परिवार पर टूटा दुखों का

पिता की मौत के बाद पंकज त्रिपाठी गोपालगंज के लिए हुए रवाना

इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की चर्चा खूब हो रही है। इससे पहले अपने हुनर से पंकज त्रिपाठी पूरे बॉलिवुड इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है। लेकेिन इसके साथ ही वो अपने गांव में आने-जाने और एक साधारण जिंदगी गुजारने के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। हर फिल्म से पहले ये अपने गांव एक बार जरूर जाते हैं। वहां खेतों में काम करना। गांव के तरीके से भोजन बनाकर सुर्खियों में रहते हैं। अब उनके लिए ये बेहद दुखद खबर आई है। पंकज त्रिपाठी की मां का नाम हेमवंती त्रिपाठी हैं। चार भाई बहनों में पंकज सबसे छोटे हैं।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button