‘Congress President Polls Result 2022’: गैर गांधी को मिली कमान, मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस पार्टी के नये अध्यक्ष !

'कांग्रेस' (Congress) अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की वोटिंग आज हो चुकी है।

‘कांग्रेस’ (Congress) अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की वोटिंग आज हो चुकी है। इस सिलसिले में बताया जा रहा है, मल्लिकार्जुन खड़गे 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुने गए हैं।

कांग्रेस पार्टी को मिला आज नया अध्यक्ष

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 9500 डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्यों) ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान किया गया था।

  • कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के आज नतीजे सामने आ चुके हैं।
  • दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर में सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है।
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी सांसद शशि थरूर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं।
  • अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को वोट डाले गए थे।

मुख्य बिंदु

  • यह एक ऐतिहासिक पल है।
  • हमें इस बात का गर्व है कि हमारी पार्टी में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव हुए।
  • हम सोनिया गांधी के प्रति भी आभार जताते हैं।
  • जिन्होंने मुश्किल समय में पार्टी की कमान संभाली है।

महत्त्वपूर्ण जानकारियां

  • मल्लिकार्जुन खड़गे देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन गए हैं।
  • मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले।
  • जबकि उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे शशि थरूर को 1072 वोट मिले।
  • वहीं, 416 वोट अमान्य हो गए।
  • कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को हुई वोटिंग में कुल 9385 डेलिगेट्स ने वोट डाले थे।
  • कांग्रेस को 24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला।
  • इससे पहले सीताराम केसरी गैर गांधी अध्यक्ष रहे थे।

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button