Mumbai: गृह मंत्री ने की फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी से मुलाकात, ट्वीट कर शेयर की फोटो !
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिन के मुंबई दौरे पर हैं। उन्होंने सोमवार को प्रतिष्ठित गणेश पंडाल लालबाग के राजा के दर्शन किए। उन्होंने फिल्म निर्देशक और निर्माता रोहित शेट्टी से मुलाकात भी की।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिन के मुंबई दौरे पर हैं। उन्होंने सोमवार को प्रतिष्ठित गणेश पंडाल लालबाग के राजा के दर्शन किए। उन्होंने फिल्म निर्देशक और निर्माता रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) से मुलाकात भी की। अमित शाह ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए खुद इस बात की जानकारी दी।
Met noted director Rohit Shetty, today in Mumbai. pic.twitter.com/pfzPI2c3j6
— Amit Shah (@AmitShah) September 5, 2022
मुंबई में की मुलाकात !
शेयर की गई फोटो में ‘सिंघम’ निर्देशक रोहित शेट्टी और गृह मंत्री अमित शाह को एक-दूसरे के सामने बैठे हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर में अमित शाह रहित शेट्टी को कुछ बताते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, रोहित उनकी बात को गहनता से सुनते हुए दिख रहे हैं। सुचना एजेंसी ANI ने भी इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, और कहा फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुंबई, महाराष्ट्र में मुलाकात की।
Film director Rohit Shetty meets Union Home Minister Amit Shah in Mumbai, Maharashtra. pic.twitter.com/La4Nue5BWh
— ANI (@ANI) September 5, 2022
यूजर्स का आया रिएक्शन !
गृह मंत्री अमित शाह और रोहित शेट्टी की इस मुलाकात पर एक यूजर ने कहा, रोहित भाई कोई स्क्रिप्ट मत लिख देना होम मिनिस्टर के ऊपर, मुझे लगता है आप मानेंगे नहीं इसीलिए चेहरा पढ़ रहे हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने ट्वीट करते हुए कहा, “कुछ बड़ा होने वाला है।” एक नेटिजन ने लिखा, भाजपा लोकप्रिय संस्कृति (फिल्में, यूट्यूब वीडियो, रील, आदि) की ताकत जानती है। इसलिए वह बॉलीवुड से हमेशा अच्छे संबंध बना कर रखते हैं। 2014 से पहले, मशहूर हस्तियों ने महंगाई, भ्रष्टाचार आदि के लिए UPA सरकार का मजाक उड़ाया था। 2014 के बाद, वह सरकार की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हैं।
कुछ बड़ा होने वाला है
— Mr Abhimanyu 🦁 (@iamabhimanyu_07) September 5, 2022
वेब सीरीज पर कर रहे हैं काम !
आपको बता दें कि रोहित शेट्टी की सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली आखिरी फिल्म सूर्यवंशी थी। इसके अलावा अब वह वेब सीरीज की तैयारी में भी जुटे हुए हैं। यह सीरीज भी कॉप बेस्ड एक्शन सीरीज है, जिसका नाम इंडियन पुलिस फोर्स है। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही इसमें शिल्पा शेट्टी भी लेडी पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगी।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।