एक बार फिर एक्स ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग नजर आईं Jhanvi Kapoor, वायरल हुआ वीडियो !

जाह्नवी कपूर ने फिर से एक्स बॉयफ्रेंड शिखर को डेट करना शुरू कर दिया है। शनिवार को शिखर और जाह्नवी को दिल्ली में एक इवेंट के दौरान स्पॉट किया गया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि जाह्नवी कपूर ने फिर से एक्स बॉयफ्रेंड शिखर को डेट करना शुरू कर दिया है। शनिवार को शिखर और जाह्नवी को दिल्ली में एक इवेंट के दौरान स्पॉट किया गया। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जाह्नवी और शिखर एक बार फिर साथ नजर आए

वीडियो में जाह्नवी कपूर स्ट्रेपलेस ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने मैचिंग कलर का ओवरकोट पहना है और बालों को खुला रखा है। वहीं शिखर शिमरी जैकेट में हैंडसम लग रहे हैं। वीडियो में दोनों एक शख्स से बात करते नजर आ रहे हैं। जाह्नवी कपूर बात करते-करते मुस्कुरा रही हैं। वहीं, शिखर हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

शिखर ने जाह्नवी की पोस्ट पर कमेंट किया

शनिवार को जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह ब्लैक गाउन में काफी ग्लैमरस नजर आ रही थीं। ये तस्वीरें ग्राजिया यंग फैशन अवॉर्ड्स 2022 की थीं। वरुण धवन, शनाया कपूर और अब्दुल रोजिक ने जाह्नवी की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए उनकी तारीफ की। वहीं, शिखर पहाड़िया ने लिखा, मा चेरी। इसका अर्थ है ‘माई स्वीटहार्ट’।

कौन हैं शिखर पहाड़िया?

मालूम हो कि शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, वह जाह्नवी कपूर कपूर को डेट कर चुके हैं। हालांकि कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए। करण जौहर ने अपने चैट शो कॉफी विद करण 7 में दोनों के रिश्ते की पुष्टि की थी। इससे पहले भी जाह्नवी कपूर और शिखर को मुंबई में एक साथ स्पॉट किया जा चुका है।

जाह्नवी कपूर फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर हाल ही में फिल्म ‘गुड लक जेरी’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। इसके अलावा वह फिल्म मिली में नजर आई थीं जो पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को जाह्नवी के पापा बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था।

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button