#Happy Birthday Tania: फिल्मो में करती थी साइड रोल, आज हैं बड़ी एक्ट्रेस, जाने पूरी कहानी !

अपने अभिनय, खूबसूरती और क्यूट सी स्माइल से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली पंजाबी एक्ट्रेस तानिया का आज जन्मदिन हैं।

अपनी पहली फिल्म “किस्मत” से अपनी किस्मत को मौका देने वाली पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के लिए आज खास दिन हैं। आज वो अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस से अपने अभिनय, खूबसूरती और क्यूट सी स्माइल से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है। फिल्म ‘सुफना’ में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस तानिया (Actress Tania) आज बेस्ट एक्ट्रेस में से एक बन गई हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी खास बातें हम आपको बताएंगे,

#Happy Birthday Samantha: साऊथ इंडिया की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की देखे ये खुबसुरत तस्वीरें …..

Image

  • तानिया ने फिल्म ‘किस्मत’ से फ़िल्मी दुनिया में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सुपरस्टार एमी विर्क और सरगुन मेहता मुख्य भूमिका में थे। एमी और सरगुन पंजाब की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं और ‘क़िस्मत’ उनकी कहानी पर केंद्रित है।
  • फिल्म ‘किस्मत’ के बाद तानिया ने ‘सन ऑफ मंजीत सिंह’, ‘गुड्डियां पटोले’ और ‘रब्ब दा रेडियो 2’ में काम किया। प्रत्येक फिल्म में, उन्हें मुख्य भूमिका की पेशकश नहीं की गई थी, लेकिन उन्हें एक ऐसा अभिनय किया की सभी उनके मुरीद हो गए।

Image

  • एक्ट्रेस तानिया डॉक्टरों के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। गौरतलब हैं कि, उसके माता-पिता चाहते थे कि वह भी एक पारंपरिक करियर बनाए, लेकिन उसका दिल रचनात्मक कलाओं के लिए धड़कता था।
  • एक्ट्रेस ने अपने माता पिता को मानाने के लिए खूब मेहनत कि जैसे कि ताजमहल रातों-रात नहीं बनता है, वैसे ही उन्होंने खुद को साबित करने के लिए छोटे-छोटे कदम उठाए और आज मंजिल छू रही हैं।

Image

  • जिस तरह से कुछ आम लड़कियां शादी से भागती हैं, उन मे से तानिया भी हैं। घरवाले शादी का दवाब बना रहे थे, तभी तानिया भारत छोड़ कनाडा भाग गईं। इस बात कि जानकारी खुद उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button