राहुल गाँधी कि भारत जोड़ों यात्रा के बीच पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी से मिलाया हाथ !
पंजाब के मौजूदा नेता मनप्रीत बादल कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हो गए।पिछली कांग्रेस सरकार में मनप्रीत बादल वित्त मंत्री थे।

पंजाब के मौजूदा नेता मनप्रीत बादल कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हो गए।पिछली कांग्रेस सरकार में मनप्रीत बादल वित्त मंत्री थे। हालांकि इस बार वह बठिंडा से चुनाव हार गए। इसी बीच राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब से हिमाचल पहुंच गई है। राहुल के दौरे पर जा रहे मनप्रीत बादल के इस्तीफे से कांग्रेस को झटका लगा है। बताया जा रहा है कि मनप्रीत सिंह बादल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने दिल्ली पहुंचे और भाजपा में अधिकारिक रूप से शामिल हो गए हैं।
भाजपा में शामिल होकर मनप्रीत बादल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि
मनप्रीत सिंह बादल मालवा के दिगगज कांग्रेस नेता हैं और उनकी मौजूदा पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग के साथ अनबन सबके सामने है। जिसके चलते यह भी खबरे सामने आ रही थी कि मनप्रीत सिंह बादल ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भी दूरी बना ली थी। इसलिए वह पंजाब में अपनी यात्रा की शुरुआत में नहीं दिखे।
भाजपा में शामिल होकर मनप्रीत बादल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आप उस पार्टी के साथ कैसे काम कर सकते हैं जो खुद से युद्ध कर रही है? एक को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाता है, दूसरे को विधायक दल का नेता बनाया जाता है और ये गुट आपस में लड़ते हैं… हर राज्य में ऐसी स्थिति है, कांग्रेस का यही हाल है।
अंग्रेजी में लिखे दो पेज के इस्तीफे
बादल मालवा पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के भतीजे हैं। वह वर्तमान में पंजाब पीपुल्स पार्टी के नेता हैं। मनप्रीत सिंह साल 1995 से 2012 तक पंजाब विधान सभा के सदस्य और साल 2007 से 2010 तक प्रकाश सिंह बादल और कांग्रेस सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं।दिलचस्प यह है कि कांग्रेस को नया नेशनल प्रेजीडेंट मिल चुका है। फिर भी मनप्रीत सिंह बादल ने कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा राहुल गांधी को भेजा है। अंग्रेजी में लिखे दो पेज के इस्तीफे में मनप्रीत सिंह बादल ने पंजाब के मौजूदा नेतृत्त्व पर कई सवाल खड़े किए हैं।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर TWITTER, इंस्टाग्राम INSTAGRAM और यूट्यूब YOUTUBE पर फ़ॉलो follow भी कर सकते हैं।