धोनी की बाइक कलेक्शन से Impress हुए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज, देखे वीडियो !
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद सोमवार को रांची में थे जहां उन्होंने महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आवास पर मुलाकात की।

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद सोमवार को रांची में थे जहां उन्होंने महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आवास पर मुलाकात की। इस बार माही ने उन्हें अपना बाइक-कार कलेक्शन दिखाया। वेंकटेश प्रसाद फार्महाउस में बने इस विशाल गैराज और वहां लगी कारों को देखकर आश्चर्यचकित रह गए। क्रिकेटर से कमेंटेटर बने बेंकटेश प्रसाद ने इस दौरान एक वीडियो भी बनाया, जिसे मिसेज धोनी यानी साक्षी ने खुद शूट किया था। बाइक और कारों के प्रति धोनी के जुनून को देखकर प्रसाद आश्चर्यचकित रह गए और यहां तक कह गए कि उन्होंने इसे शोरूम जैसा बना दिया। उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर साझा की गई 109 सेकंड की क्लिप को कैप्शन भी दिया।
One of the craziest passion i have seen in a person. What a collection and what a man MSD is . A great achiever and a even more incredible person. This is a glimpse of his collection of bikes and cars in his Ranchi house.
Just blown away by the man and his passion @msdhoni pic.twitter.com/avtYwVNNOz— Venkatesh Prasad (@venkateshprasad) July 17, 2023
अपने फैन्स के साथ शेयर की धोनी के बाइक कलेक्शन की तस्वीर
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह और उनका बाइक प्रेम किसी से अनजान नहीं है। धोनी के पास कारों के साथ-साथ बाइक्स का भी बेहतरीन कलेक्शन है। अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी वेंकटेश प्रसाद धोनी के बाइक्स के कलेक्शन से पूरी तरह हैरान रह गए। महेंद्र सिंह धोनी की बाइक्स के इस कलेक्शन को देखकर वेंकटेश प्रसाद ने कहा कि यह कोई शोरूम हो सकता है। दरअसल वेंकटेश प्रसाद ने एक वीडियो ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने धोनी के बाइक कलेक्शन की तस्वीर अपने फैन्स के साथ शेयर की है।
वेंकटेश प्रसाद ने वीडियो को कैप्शन दिया, ‘मैंने किसी व्यक्ति में अब तक की सबसे पागलपन भरी भावना देखी है। क्या संग्रह है और क्या आदमी है एमएसडी। एक महान उपलब्धि और उससे भी अधिक अविश्वसनीय व्यक्ति। यहां उनके रांची स्थित घर पर उनकी बाइक और कार संग्रह की एक झलक है। बस लोगों और उनकी भावनाओं से अभिभूत हूं।
वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी की बाइक और कारों का कलेक्शन दिखाया गया
इस वीडियो में प्रसाद धोनी की पत्नी साक्षी से बात करते हैं, जो पूछती हैं, ‘पहली बार रांची में आकर कैसा लग रहा है?’, जिस पर वह जवाब देती हैं, ‘आश्चर्य! नहीं, मैं रांची में पहली बार नहीं आया हूं। यह मेरा चौथी बार है, लेकिन यह जगह (एमएस धोनी का बाइक कलेक्शन) दीवाना है। आपके पास इतनी बाइकें नहीं हो सकतीं जब तक कि कोई इसका दीवाना न हो।’
पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने यह भी कहा, ‘एक बाइक शोरूम में इतनी सारी बाइकें हो सकती हैं। मैं आपको बताता हूं कि ऐसा कुछ करने के लिए बहुत जुनून की जरूरत होती है।’ वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी की बाइक और कारों का कलेक्शन दिखाया गया है। उनके पास विंटेज से लेकर लग्जरी कारों तक की कई कारें हैं।
धोनी के पास 50 से ज्यादा बाइक्स
एक पुराने इंटरव्यू में एमएस धोनी ने कहा था कि उनके पास 50 से ज्यादा बाइक्स हैं, जिनमें हार्ले-डेविडसन फैट बॉय, कावासाकी निंजा H2, डुकाटी 1098, यामाहा RD350 और सुजुकी हायाबुसा शामिल हैं। अपने कार कलेक्शन के बारे में बात करते हुए धोनी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरे पास 50 से ज्यादा बाइक्स हैं।’ धोनी ने हाल ही में 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मनाया। वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। आईपीएल के 16वें सीजन में धोनी ने चेन्नई को जीत दिलाई. इस बीच माही ने अभी तक संन्यास को लेकर कुछ भी साफ नहीं किया है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।