#Cyclone Alert : चक्रवाती तूफान का खतरा, ओडिशा समेत 18 जिलों में अलर्ट

दक्षिण अंडमान सागर पर चक्रवात की चेतावनी को लेकर अलर्ट जारी। रविवार शाम तक सिस्टम के चक्रवाती तूफान में और तेज होने की संभावना है।

दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलाव होने और अगले सप्ताह की शुरुआत में आंध्र प्रदेश-ओडिशा तटों के पास पहुंचने कि उम्मीद है, जिससे पूर्वी तट के राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ सकता है और शनिवार तक एक दबाव में बदल सकता है। रविवार शाम तक सिस्टम के चक्रवाती तूफान में और तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान के संभावित गठन को देखते हुए अगले सप्ताह मंगलवार से शुक्रवार के बीच गंगीय पश्चिम बंगाल के जिलों में बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी भी दी है।

एक और चक्रवात:

ओडिशा सरकार ने बताया कि, पूर्वानुमान के बाद आपदा प्रतिक्रिया और अग्निशमन सेवाओं की टीमों को स्टैंडबाय पर रखा गया था। इस क्षेत्र में पिछले तीन ग्रीष्मकाल में चक्रवात देखे गए। 2021 में यास, 2020 में अम्फान और 2019 में फानी।

18 जिले अलर्ट :

ओडिशा के अग्निशमन सेवा महानिदेशक एसके उपाध्याय ने बताया कि, दमकल कर्मियों के सभी अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। एसआरसी जेना ने 18 जिलों के कलेक्टरों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस करने के बाद कहा कि, ओडिशा किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। कलेक्टरों को अलर्ट पर रखा गया है और सभी आवश्यक उपाय करने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button