CWG 2022: Kidambi Srikanth ने, भारत की झोली में डाला कांस्य पदक !

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अपना प्रदर्शन निखारता जा रहा हैं। भारत के पदकों की संख्या अब 51 हो गई है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अपना प्रदर्शन निखारता जा रहा हैं। भारत के पदकों की संख्या अब 51 हो गई है। भारत के स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत(Kidambi Srikanth) ने रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष एकल प्रतियोगिता में सिंगापुर की जिया हेंग ते(Jia Heng Te) को हराकर भारत की झोली में कांस्य पदकदाल दिया।

 

भारतीय स्टार ने अपने विरोधी को 21-15, 21-18 से हराकर भारत के नाम जीत दर्ज कराया। हालांकि जिया हेंग ते ने दूसरे गेम में एक उत्साही अवरोध किया लिकिन किदांबी श्रीकांत ने आसानी से गेम को जीत लिया। आपको बता दे कि किदांबी चोटिल होने के बावजूद जीत का सिक्का अपने तरफ कर लिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने बैडमिंटन स्टार किदांबी श्रीकांत को बधाई दिया और ट्वीट करते हुए लिखा कि,“भारतीय बैडमिंटन के दिग्गजों में से एक, @श्रीकिदम्बी( किदांबी श्रीकांत के ट्वीटर अकाउंट का नाम) अपने CWG व्यक्तिगत मैच में कांस्य पदक जीता हैं । यह उनका चौथा राष्ट्रमंडल खेलों का पदक है जो उनके कौशल और निरंतरता को दर्शाता है। उन्हें बधाई ,वह नवोदित एथलीटों को प्रेरित करते रहें और भारत को और भी गौरवान्वित करें। “

 

 

भारतीय खिलाड़ी कर सकते है गर्व

भारत के स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत( Kidambi Srikanth) ने प्रधानमंत्री को ध्यानवाद किया और साथ ही कहा कि हमारे प्रधान मंत्री से पीठ थपथपाना एक ऐसी चीज है जिस पर भारतीय खिलाड़ी गर्व कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रधनमंत्री के सहयोग से ही आज हम सब इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

भारत ने पूरा किया पदकों का अर्धशतक

इससे पहले भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में स्क्वैश के मिश्रित युगल मैच के बाद पदकों का अर्धशतक पूरा किया। भारत की दीपिका पल्लीकल/सौरव घोषाल ने ऑस्ट्रेलिया की डोना लोब्बन/कैमरन पिल्ले को 11-8, 11-4 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों 2022 के 10वें दिन स्क्वैश के मिश्रित युगल मैच में कांस्य पदक जीता। यह राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में भारत का 50वां पदक था। बॉक्सर निकहत ज़रीन ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के 48-50 किग्रा फ्लाईवेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया हैं।

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button