बोध गया में देश की सबसे बड़ी भगवान बुद्ध की प्रतिमा का हुआ उद्घाटन

बोध गया में देश की सबसे बड़ी भगवान बुद्ध की प्रतिमा का उद्घाटन हुआ। भगवान बुद्ध की यह प्रतिमा  इंटरनेशनल वेलफेयर मिशन के द्वारा महात्मा बुद्ध की 100 फीट लंबी और 30 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन किया गया।

न्यूज़ डेस्क:   बोध गया में देश की सबसे बड़ी भगवान बुद्ध की प्रतिमा का उद्घाटन हुआ। भगवान बुद्ध की यह प्रतिमा  इंटरनेशनल वेलफेयर मिशन के द्वारा महात्मा बुद्ध की 100 फीट लंबी और 30 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन किया गया। यह प्रतिमा  शयन मुद्रा में है।  पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा है।

बौद्ध भिक्षु आर्यपाल ने बताया कि भारत की सबसे बड़ी यह प्रतिमा है। इसका निर्माण 2019 से किया जा रहा था। इस मौके पर महात्मा बुद्ध की प्रतिमा का उद्घाटन के बाद विभिन्न देशों से आए बौद्ध धर्म गुरुओं व बौद्ध भिक्षुओं के द्वारा अलग अलग भाषाओं में विशेष चैंटिंग की गई।

उद्घाटन के बाद से भगवान बुद्ध की यह अनोखी प्रतिमा का दर्शन अब आम श्रद्धालु कर सकेंगे। इस कार्यक्रम में कंबोडिया, थाईलैंड, श्रीलंका, वियतनाम, म्यांमार सहित दर्जनों देशों से बौद्ध भिक्षु और विदेशी पर्यटक शामिल हुए। बताते चलें की इस मौके कई कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button