Himachal Pradesh Election 2022: आज CM योगी की ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां हुई शुरू, हिमाचल में जनसभा को करेंगे संबोधित !

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान चुनाव को लेकर प्रचार- प्रसार काफी तेज हो गया है।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान चुनाव को लेकर प्रचार- प्रसार काफी तेज हो गया है। आपको बता दें कि हिमाचल में आज दो प्रमुख स्‍टार प्रचार करने वाले हैं। इस सिलसिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आज बुधवार को दो रैलियां संबोधित करने वाले हैं। अमित शाह हमीरपुर जिले के नादौन व कांगड़ा जिले के धर्मशाला में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी तीन रैलियों को संबोधित करेंगे।

CM योगी की ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां शुरू

जानकारी के अनुसार हमीरपुर जिले के बड़सर और मंडी जिले के सरकाघाट सहित सोलन जिला के परवाणू में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रैली होने वाली है।

  • CM योगी बड़सर में भाजपा प्रत्‍याशी माया देवी के पक्ष में प्रचार करेंगे।
  • अमित शाह नादौन में विजय अग्निहोत्री के लिए प्रचार करेंगे।
  • हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिगुल बज चुका है।
  • भारतीय जनता पार्टी सत्ता में दोबारा लौटने के लिए पूरी ताकत लगाए हुए है।
  • इसके लिए भाजपा अपने नेताओं की पूरी फौज हिमाचल के चुनावी मैदान में उतरने जा रही है।

मुख्य सूचना

  • CM योगी की 10 रैलियों के साथ-साथ PM मोदी की हिमाचल में तीन रैलियों का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
  • इस सिलसिले में जिसमें एक रैली 5 नवंबर को तय की गई है।
  • अधिसूचना जारी होने से पहले PM मोदी दो बार हिमाचल प्रदेश का पहले से ही दौरा कर चुके हैं।

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • विधानसभा सीट से कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा इस बार कांग्रेस के प्रत्याशी हैं।
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दो नवंबर को चौपाल के थरोच में दोपहर दो बजे जनसभा को संबोधित करेंगी।
  • कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह तीन नवंबर को चौपाल विधानसभा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • पूर्व विधायक डा. सुभाष मंगलेट टिकट न मिलने से नाराज होकर आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button