Bihar: सीबीआई की रेड पर भड़के तेजस्वी, एजेंसी से पूछे ये सवाल !

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने RJD नेताओं के ठिकानों पर हुई CBI की छापेमारी को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लैंड फॉर जॉब स्कैम में जांच के नाम पर CBI गरीब परिवारों को परेशान कर रही है।

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने RJD नेताओं के ठिकानों पर हुई CBI की छापेमारी को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लैंड फॉर जॉब स्कैम में जांच के नाम पर CBI गरीब परिवारों को परेशान कर रही है। तेजस्वी ने भाजपा को खुली चुनौती देते हुए कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया और वो किसी से डरने वाले नहीं हैं।

गुरुग्राम मॉल में जबरजस्ती घसीटा जा रहा नाम- तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने गुरुवार को पटना स्थित आरजेडी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पीसी के दौरान उन्होंने कहा, गुरुग्राम मॉल में उनका नाम जबरजस्ती घसीटा जा रहा था। उनका इस मॉल से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा, अब मैंने सबूत दे दिए हैं, अब जाकर वहां रेड कीजिए। जो देश बेच रहे हैं उनपर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? जहां हजारों करोड़ का ड्रग्स मिलता है उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती।

Related Articles

tejashwi yadav lathi charge on teacher candidates in patna students wait a  little mdn | पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, तेजस्वी यादव बोले-  छात्रों से प्रार्थना है ...

तेजस्वी ने CBI से पूछे सवाल !

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने CBI पर जमीन के बदले नौकरी लेने के मामले में जांच के नाम पर गरीबों को तंग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, रेलवे में ग्रुप डी के तहत जिन लोगों को नौकरियां मिली थीं, वे गरीब परिवारों से हैं। अब CBI जांच के बहाने उन्हें परेशान कर ही है। उन लोगों से मारपीट की जा रही है। तेजस्वी ने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या CBI वालों के खुद के परिवार नहीं हैं? क्या वे हमेशा CBI अधिकारी ही रहेंगे, कभी रिटायर नहीं होंगे? जब सत्ता बदलेगी तब उनका क्या होगा? आपको संवैधानिक संस्था की जिम्मेदारी मिली है, आप उसे ठीक से निभाइए।

Bihar Politics: 'CBI, ED, IT are BJP's three 'JAMAI', Tejashwi Yadav fumes  at saffron party over raids | India News | Zee News

महागठबंधन से डरी भाजपा !

उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने कोई गलत काम नहीं किया है। हमारे खिलाफ न जाने कितनी FIR दर्ज करवा दी गईं, ढाई दशक से हम लोग छापे देख रहे हैं। भाजपा सारे विपक्ष वालों को जेल में बंद करा दें। फिर जनता ही इनसे लड़ेगी। उन्होंने कहा, महागठबंधन से भाजपा डर गई है, ये सिलसिला चलता रहेगा। ये लोग बेशर्मी पर आ गए हैं, और हद पार कर दी है।

Bihar News Live Updates: तेजस्वी यादव कर रहे पीसी, विधान परिषद की कार्यवाही  कल तक के लिए स्थगित Bihar News Live Updates Breaking 25 August 2022 Nitish  Kumar Tejashwi Yadav land for

तेजस्वी यादव ने दी चेतावनी !

तेजस्वी यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि ये बिहार है, यहां जबरन कोई काम नहीं होता है। CBI और ED डराकर कुछ नहीं कर पाएगी। बिहार वाले सबकुछ ठीक कर देते हैं। अभी तो यह शुरुआत है, ये लोग अपनी लीला दिखा रहे हैं, जनता जब आंदोलन शुरू करेगी तो सबको पता चल जाएगा।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button