सगे सपा नेता भाइयों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाई !
दोनों के खिलाफ कोतवाली नगर में तीन मुकदमे दर्ज, दोनों सपा नेताओं पर सरकारी व गैरसरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप
योगी सरकार की लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी के कार्यवाहियों का सिलसिला तेज़ी से बढ़ता हुआ दिख रहा है। महज शपथ ग्रहण के एक महीने के भीतर ही कई अपराधियों ( criminals ) से सरेंडर कर दिया। तो कई अपराधियों की सम्पत्तियों पर बुलडोज़र के साथ उनके घर पर कुर्की का भी आदेश दिया गया।
सरकारी व गैरसरकारी जमीन पर अवैध कब्जा
खबर एटा के अलीगंज के पूर्व विधायक एवं सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव और उनके छोटे भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव की है। जिनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। दोनों के खिलाफ कोतवाली नगर में तीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दोनों सपा नेताओं पर सरकारी व गैरसरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप है।
गैंग के सक्रिय सदस्य
तो वहीं कोतवाली नगर के प्रभारी देवेंद्र नाथ त्रिपाठी ने दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि डीएम कार्यालय से प्राप्त गैंग चार्ट में जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव अमृतपुर रघुपुर निवासी पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव गैंग के लीडर है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव हाल पता शहर के मोहल्ला प्रेम नगर निवासी गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। गैंग लीडर और उसके सदस्य द्वारा सरकारी व गैरसरकारी भूमि पर कब्जा किया गया है।
दोनों भाइयों काे भूमाफिया घाेषित
आपको बता दे वर्ष 2021 में पूर्व विधायक के फार्म हाउस और मंडी समिति के बराबर में अवैध कब्जा पाया गया था। जिस पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया था। इसके बाद अलीगंज और जैथरा में सपा नेता के करीबियों का भी एक ईंट भट्टा और कोल्ड स्टोर तथा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा मिला था। वहां भी बुलडोजर चला। प्रशासन ने दोनों भाइयों काे भूमाफिया भी घाेषित कर रखा है।