दिल्ली CM पर भड़के कुमार विश्वास, दे डाली भगवंत मान को नसीहत !

चार साल पहले आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना। ट्वीट कर कही ये बात ....

कवि कुमार विश्वास और आम आदमी पार्टी (APP) के पूर्व नेता इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस बार वो आक्रामक रूप में नजर आये। बुधवार सुबह उन्होंने ट्वीट किया ट्वीट में उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस की टीम ने गाजियाबाद में उनके आवास का दौरा किया। हालांकि विश्वास ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर पुलिस और प्रशिक्षित बंदूकधारियों की तस्वीरें ट्वीट कीं, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि पुलिस उनसे क्यों मिली और मामला क्या था।

कुमार विश्वास के घर पहुंची पुलिस:
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस दस्तावेज की एक प्रति सौंपने के लिए सुबह-सुबह चार पुलिसकर्मी विश्वास के आवास पर पहुंचे। कुमार विश्वास ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूँ कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताक़त से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा।देश मेरी चेतावनी याद रखे।”

बता दें, विश्वास ने चार साल पहले आम आदमी पार्टी छोड़ दी थी। अरविंद केजरीवाल के पूर्व विश्वासपात्र विश्वास ने पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि केजरीवाल 2017 में पंजाब चुनाव जीतने के लिए हाशिए और अलगाववादी तत्वों से समर्थन लेने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा था कि, “एक दिन, उन्होंने मुझसे कहा कि वह या तो (पंजाब के) मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले पीएम बनेंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button